---Advertisement---

वामशी ने ईद 2027 किया Salman Khan के नाम! फिल्म की शुरुआत दिखाकर भाईजान ने फैंस को दिया खास पैगाम

Salman Khan: वामशी पेडिपल्ली की फिल्म से धमाका करने के लिए लौटने वाले हैं भाईजान और ऐसे में उन्होंने फिल्म की शुरुआत की झलक दिखाते हुए बता दिया कि ईद 2027 पर वह गर्दा उड़ाने के लिए आ रहे हैं। आईए देखते हैं वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 24, 2026 12:58 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: ईद के मौके पर लगभग हर बार फैंस को सरप्राइज देने में बॉलीवुड के भाईजान पीछे नहीं रहते हैं। वहीं इस सबके बीच अब सलमान खान की आने वाली फिल्म पर लोगों की निगाहें अटक गई है। जहां एक तरफ वह मातृभूमि से फैंस का दिल जीतने के लिए आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ दिल राजू की फिल्म जिसे अनटाइटल रखा गया है। यह फैंस के लिए खास है क्योंकि इसकी रिलीज की भी पुष्टि कर दी गई है और इसके साथ ही फिल्मिंग शुरू हो चुकी है।

आखिर कब रिलीज हो रही सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली की फिल्म

जहां लंबे समय से कहा जा रहा था कि सलमान खान ईद 2027 पर नयनतारा के साथ वामशी पेडिपल्ली की फिल्म में नजर आने वाले हैं लेकिन अब इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। दरअसल फिल्म की शुरुआत की बीटीएस झलक सलमान खान ने खुद शेयर किया है और इसमें सेट पर धमाकेदार एंट्री करते हुए सलमान खान एक मजेदार पोस्ट भी लिखा। सेट पर हुई पूजा से लेकर स्टार कास्ट की एंट्री और झलक दिखाई देती है जहां 18 अप्रैल को मुहूर्त दिखाया जाता है।

Salman Khan ने इस तरह फैंस की बढ़ाई बेचैनी

वामशी पेडिपल्ली के साथ अपनी फिल्म को लेकर सलमान खान ने लिखा, “थोड़ा दूर की सोचना चाहिए इसलिए ईद अनाउंस किया है। परेशान मत हो इस वाली का भी बता देंगे जब समय सही होगा। धेर्य रखो थोड़ा सा सब। मेरे जितना ही इंतजार करना पड़ेगा। बहरहाल जो आपका हाल है वही मेरा भी हाल है।” फैंस लेकर क्रेजी दिखाई दे रहे है। वीडियो में सलमान खान और नयनतारा ब्लैक लुक में बॉस अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस के बीच फिलहाल भाईजान ट्रेंड कर रहे हैं और इसे लेकर बधाई दे रहे हैं।

Salman Khan की आने वाली फिल्म है कौन सी

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान बहुत जल्द मातृभूमि में भी नजर आने वाले हैं जिसकी रिलीज डेट फिलहाल फाइनल नहीं की गई है लेकिन कहा जा रहा है कि यह अगस्त 2026 में रिलीज हो सकती है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026