---Advertisement---

Salman Khan सूट बूट पहनकर क्या ‘धुरंधर 2’ में उड़ाएंगे गर्दा, यामी गौतम के बाद रणवीर सिंह को मिलेगा ‘बड़े साहब’ का साथ

Salman Khan: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कहा जा रहा है कि क्या वाकई बड़े साहब के किरदार में सलमान खान नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं वायरल हो रही तस्वीर की सच्चाई क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 4, 2026 3:01 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: धुरंधर 2 की जब से घोषणा हुई है सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर गजब बेकरारी देखी जा रही है। जहां इससे पहले यामी गौतम के स्पेशल कैमियो की खबर सामने आई थी तो वहीं इस सब के बीच यह भी चर्चा है कि बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी फिल्म में नजर आ सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी वायरल हो रही है लेकिन इस वायरल तस्वीर की आखिर सच्चाई क्या है। क्या वाकई धुरंधर 2 की सेट से यह तस्वीर लीक हुई है। आइए जानते हैं आदित्य धर की रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 को लेकर सलमान खान का नाम क्यों जुड़ा है।

धुरंधर 2 से क्यों जोड़ा जा रहा सलमान खान का नाम

इंस्टेंट बॉलीवुड इंस्टाग्राम चैनल से इस पोस्ट को शेयर किया गया जहां कहा गया कि सलमान खान रणवीर सिंह की धुरंधर में स्पेशल अपीयरेंस दे सकते हैं। जहां सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें कथित तौर पर वह धुरंधर 2 के लिए शूटिंग कर रहे हैं और ब्लैक सूट और चश्मे में दिख रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि यह तस्वीर एआई जेनरेटेड है जो पूरी तरह से फेक है। हालांकि टीम की तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं की गई है यह खबर लगातार चर्चा में है कि सलमान खान धुरंधर 2 में बड़े साहब के किरदार में नजर आ सकते हैं

Salman Khan की वायरल तस्वीर को देख यूजर्स के आ रहे मिक्स रिएक्शन

बीते कुछ समय पहले यह खबर सामने आई थी कि सलमान खान से मेकर्स की बातचीत चल रही है और सीक्वल में उनके कैमियो के लिए एक बड़ी प्लानिंग की जा रही है। इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि न तो मेकर्स की तरफ से की गई है ना ही सलमान खान ने फैंस को कुछ कहा है। वहीं भाईजान के कैमियो को लेकर फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं जहां इसे क्लासिक बताया जा रहा है तो कुछ एडिटेड बताकर मजाक उड़ाते नजर आए हैं।

वहीं रणवीर सिंह की आदित्य धर निर्देशित फिल्म में यामी गौतम की कैमियो की पहले ही खबरें आ रही है और ऐसे में अगर सलमान खान दिखाई देते हैं तो यह एक धमाका हो सकता है। 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dobhal

मार्च 28, 2026

Varun Dhawan

मार्च 28, 2026

Prince Narula

मार्च 28, 2026

Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 9

मार्च 28, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 28, 2026

Akshaye Khanna

मार्च 28, 2026