---Advertisement---

Anil kapoor के Bigg Boss OTT 3 होस्ट करने की अफवाह पर भड़क उठे Salman Khan के फैंस, शो बायकॉट करने की दी धमकी

हाल में Anil Kapoor के Bigg Boss OTT 3 को होस्ट करने की अफवाह पर Salman Khan के क्रेजी फैंस भड़क उठे हैं जिससे उन सभी ने शो को बायकॉट करने तक की बात कह दी। चलिए जानते हैं कैसे?

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 23, 2024 6:30 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Anil Kapoor: हर साल की तरह इस बार भी टीवी का सबसे बड़े रियलिटी शो Bigg Boss OTT 3 अपने रिलीज़ होने से पहले ही सुर्खियों में आ गया है। यहीं इस बार शो के चर्चाओं में रहने का कारण कोई और नहीं सलमान खान (Salman Khan) का शो होस्ट न करना। और उनके बदले मशहूर एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) के शो को लीड करने की अफवाहों का सामने आना है। लेकिन, यह तेज़ी से उड़ती अफवाहें शो के मेकर्स को काफी ज्यादा भारी पड़ सकती है क्योंकि इस खबर के सामने आते है बॉलीवुड के भाई जान उर्फ सलमान के फैंस बुरी तरह भड़क उठे हैं। चलिए जानते हैं कैसे?

क्या शो होस्ट करते दिखेंगे Anil Kapoor?

इंद दिनों सोशल मीडिया की दुनियां में एक खबर आग की तरह वायरल हो रही है जिसके अनुसार हर साल की तरह इस साल बिग बॉस को होस्ट बॉलीवुड के भाई जान उर्फ सलमान खान नहीं बल्कि मशहूर एक्टर अनिल कपूर करते नजर आएंगे। यहीं अगर बात की जाए सलमान के शो होस्ट न कर पाने के वजह की तो, उन अफवाहों में बताया जा रहा है कि सलमान खान की डेट्स शो के रिलीज़ डेट्स से मैच नहीं हुईं जिसके चलते वह इस साल शो को लीड नहीं करेंगे। हालांकि अभी तक मेकर्स द्वरा इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

भड़क उठे सलमान खान के फैंस

इन अफवाहों को सुनते ही भाई जान उर्फ सलमान के क्रेजी फैंस भड़क उठे और शो को बायकॉट करने के लिए बाते करते दिखें। इसी बीच एक यूजर ने लिखा “नो सलमान भाई नो बिग बॉस” वहीं दूसरे यूजर ने शो का मजाक उड़ाते हुए लिखा “अब तो बिग बॉस गया काम से”। यहीं एक यूजर ने तो शो को बायकॉट करने की ही बात कह दी और लिखा “भाई कोई नहीं देखेगा फिर बिग बॉस”।

कब से स्टार्ट होगा शो

यहीं अगर बात की जाए कि, शो को कब से शुरू किया जा रहा है तो आपको बता दें हाल में शो के मेकर्स ने एक वीडियो पोस्ट की और यह खुलासा किया कि शो अगले महीने यानी जून 2024 से शुरू होने जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026