---Advertisement---

Sam Bahadur: फिल्म सैम बहादुर को लेकर Amul ने की विक्की कौशल की सराहना, जानें बदले में क्या बोल गए स्टार

Sam Bahadur: सिनेमा जगत में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए छाप छोड़ चुके एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर खूब चर्चाएं चल रही हैं। इस बीच प्रतिष्ठित ब्रांड समूह अमूल ने फिल्म में उनके द्वारा किए गए काम की सराहना की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 4, 2023 3:31 अपराह्न

Sam Bahadur
Follow Us
---Advertisement---

Sam Bahadur: सिनेमा जगत में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए छाप छोड़ चुके एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ को लेकर खूब चर्चाएं चल रही हैं। इस बीच प्रतिष्ठित ब्रांड समूह अमूल ने फिल्म में उनके द्वारा किए गए काम की सराहना की है। अमूल की ओर से एक पोस्टर जारी कर सैम मानेकशॉ का रोल निभा रहे विक्की कौशल को दर्शाया गया है। वहीं एक्टर विक्की कौशल ने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि “इस अमूल-या प्यार के लिए शुक्रिया, स्वीटी!” अब विक्की कौशल के इस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खूब खबरें बन रही हैं।

विक्की कौशल के किरदार की प्रशंसा

चर्चित फिल्म सैम बहादुर में एक्टर विक्की कौशल ने फील्ड मार्शल का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया है। विक्की के इस रोल का लोगों पर खूब प्रभाव पड़ा है और ज्यादातर संख्या में दर्शक उनकी प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में प्रतिष्ठित ब्रांड समूह अमूल ने भी उनके लिए एक पोस्टर जारी किया है जिसमें वो सैम मानेकशॉ के किरदार में नजर आ रहे हैं। विक्की कौशल ने अमूल के इस प्यार के लिए अपनी प्रतिक्रिया दी है और शुक्रिया बोला है।

सचिन तेंदुलकर ने भी की थी तारीफ

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी व मास्टर ब्लास्टर के नाम से अपनी पहचान बना चुके सचिन तेंदुलकर ने भी अभिनेता विक्की के अभिनय की तारीफ की है। उन्होनें लिखा कि मुझे ये फिल्म बेहद पसंद आई है। इसके साथ ही उन्होंने सभी वर्ग के लोगों के ये फिल्म देखने की सलाह दे डाली है। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि देश का इतिहास जानने के लिए सभी को ये फिल्म देखकर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के साहस और बलिदान को समझना चाहिए।

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर द्वारा किए गए इस सराहना पर विक्की कौशल का रिएक्शन भी सामने आया और उन्होंने लिखा कि “आपके प्यार और उदारता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। यह मेरे और टीम के लिए बहुत मायने रखता है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Vivian Dsena

मार्च 30, 2026

Priyadarshan

मार्च 30, 2026

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 11

मार्च 30, 2026