---Advertisement---

एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद वेकेशन पर पहुंची Samantha Ruth Prabhu, 4 डिग्री टेम्प्रेचर पर आइस बाथ लेती आई नजर

Samantha Ruth Prabhu: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु फिलहाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में है। जहां बीते दिनों एक्ट्रेस को लेकर यह खबर सामने आई थी कि वह एक्टिंग से ब्रेक लेकर खुद पर ध्यान देना चाहती हैं और अपने स्वास्थ्य पर काम करना चाहती हैं। उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 27, 2023 4:12 अपराह्न

samantha ruth prabhu
Follow Us
---Advertisement---

Samantha Ruth Prabhu: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु फिलहाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में है। जहां बीते दिनों एक्ट्रेस को लेकर यह खबर सामने आई थी कि वह एक्टिंग से ब्रेक लेकर खुद पर ध्यान देना चाहती हैं और अपने स्वास्थ्य पर काम करना चाहती हैं। उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेकर जहां फैंस का दिल तोड़ दिया वहीं कुछ लोग इस बात से खुश हैं कि सामंथा खुद के बारे में सोच कर एक्टिंग से ब्रेक ले रही हैं। इस सबके बीच सामंथा का एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें वह मेडिटेशन करती हुई नजर आई है। आइए जानते हैं आखिर क्या है इस फोटो में खास।

आइस बाथ लेते देख घबराए फैंस

दरअसल सामंथा रुथ प्रभु फिलहाल बाली में अपना वैकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। वायरल फोटो की बात करें तो इसमें सामंथा रुथ प्रभु 4 डिग्री में आइस बाथ लेती हुई दिख रही हैं। बता दें कि यह मेडिटेशन दर्द और सूजन को कम करने के लिए लिया जाता है। ऐसे में सामंथा ने 4 डिग्री सेल्सियस ठंडे पानी में करीब 6 मिनट तक खुद को रखा। इतने में यह तो तय है कि वह खुद को फिट करने के लिए भरसक कोशिश कर रही है। फैंस उन्हें जल्द से जल्द ठीक होते देखना चाहते हैं।

वेकेशन के बीच एंजॉय करती नजर आई सामंथा

सामंथा ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर अपनी वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। दोस्त के अलावा उनके साथ कई बंदर भी मौजूद हैं जो जमकर उछल कूद मचा रहे हैं।तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और सामंथा को जल्द ही कम बैक करने के लिए कह रहे हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी सामंथा रुथ प्रभु

गौरतलब है कि सामंथा को बीते दिनों बाली में एंजॉय करते हुए देखा गया था। वहीं उन्होंने इसकी तस्वीरें भी शेयर की थी। बता दें कि सामंथा ने फिलहाल अपने सारे प्रोजेक्ट को होल्ड कर दिया है और जो एक्टिव प्रोजेक्ट है उन पर ही काम कर रही हैं। वह 1 साल तक एक्टिंग से ब्रेक ले रही हैं और खुद के स्वास्थ्य पर फोकस करना चाहती हैं। बता दे कि बहुत जल्द सामंथा वरुण धवन के साथ ही ‘सिडाटेल इंडिया’ में नजर आने वाली हैं तो उनके पास पाइप लाइन में विजय देवरकोंडा के साथ ‘कुशी’ भी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026

Toxic Box Office Collection Day 4

अगस्त 30, 2026