---Advertisement---

आखिर पढ़ाई में कैसी थी Samantha Ruth Prabhu? रिपोर्ट कार्ड हुआ वायरल तो शरमा गई एक्ट्रेस

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु एक बेहतरीन अदाकारा है और इस बात में कोई दो राय नहीं है लेकिन क्या आपको पता है कि वह पढ़ाई में कैसी थी। हाल ही में उनका रिपोर्ट कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देख एक्ट्रेस शरमा गयी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 26, 2023 1:15 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु वह नाम है जिसकी हाल में ‘शाकुंतलम’ फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म को फैंस से मिली-जुली प्रतिक्रया मिल रही है लेकिन यह फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई है। सामंथा को फैंस किस हद तक चाहते हैं इस बात में कोई दो राय नहीं है। साउथ फिल्मों में तहलका मचाने वाली सामंथा की एक जबरदस्त फैन फॉलोविंग है और यही वजह है कि वह हर दिन ट्रेंड करती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनके क्लास 10 का रिपोर्ट कार्ड वायरल हो रहा है जिसके बाद फैंस यह उम्मीद लगा रहे हैं कि आखिर पढ़ाई में कैसी थी एक्ट्रेस।

रिपोर्ट कार्ड देख क्या बोलीं सामंथा

https://twitter.com/Samanthaprabhu2/status/1266378910469550083?s=20

एक फैन के ट्विटर अकाउंट से इसे शेयर किया गया है जिसमें सामंथा का रिपोर्ट कार्ड है। इसके साथ कैप्शन में लिखा, “टॉपर तो हर जगह टॉपर ही होता है! सामंथा प्रभु 2। उन्होंने सभी भूमिकाओं को बखूबी निभाया! स्टूडेंट हो, बेटी हो, एक्ट्रेस हो, कार्यकर्ता हो, पत्नी हो, बहू हो, मां हो (#Hash), #Sam ने लाखों दिल जीते। ये रही #सैम की प्रोग्रेस रिपोर्ट।” इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए सामंथा ने लिखा, ” हा हा ये फिर से सामने आ गया।”

ये भी पढ़ें: Dunki में Shah Rukh Khan को देख फैंस के खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जल्द ये खतरनाक सीक्वेंस शूट करेंगे ‘किंग खान’

फैंस लुटा रहे हैं प्यार

इस रिपोर्ट कार्ड को देखने के बाद यह साफ जाहिर है कि सामंथा पढ़ाई में काफी अच्छी स्टूडेंट रही हैं। आप देख सकते हैं कि उन्होंने हर सब्जेक्ट्स में अच्छे मार्क्स लाई हैं। वहीं इस ट्वीट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कमेंट्स में एक्ट्रेस पर प्यार लुटा रहे हैं। गौरतलब है कि सामंथा रूत प्रभु को लोग खूब चाहते हैं। वह अपनी फिल्मों से लेकर खूबसूरती तक से फैंस को दीवाना बना देती हैं। आज एक्ट्रेस की ना सिर्फ साउथ इंडस्ट्री बल्कि दुनियाभर में खास पहचान है और उन्हें टॉप एक्ट्रेस में शुमार किया जाता है। वह फैंस को हर बार इम्प्रेस करती हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 2

नवम्बर 7, 2026

Salman Khan

नवम्बर 7, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026