---Advertisement---

Samay Raina पर मुकेश खन्ना ने किया फिर तीखा व्यंग्य, कहा ‘शक्तिमान और अमिताभ बच्चन को ट्रोल कर क्या बन जाओगे क्रांतिकारी’

Samay Raina: मुकेश खन्ना ने एक बार फिर स्टैंड अप कॉमेडियन को आड़े हाथों लेते हुए कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है और तीखी आलोचना करते हुए दिखे हैं। इसके साथ ही फैंस पर करारा वार करते हुए नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 17, 2026 5:06 अपराह्न

Samay Raina
Follow Us
---Advertisement---

Samay Raina: मुकेश खन्ना यानि शक्तिमान को लेकर समय स्टिल अलाइव शो में कॉमेडियन ने चटकारे लिए थे और उन्हें खूनी बताया था। समय रैना ने कहा था कि उनके शो शक्तिमान को देखने के बाद कई बच्चे मर गए थे। वहीं इस सबके बीच विवाद पर मुकेश खन्ना ने एक बार फिर प्रतिक्रिया दी। जूम के साथ बातचीत के दौरान बताया कि जिस मामले की बात वह कर रहे हैं उसमें उन्हें कोर्ट की तरफ से क्लीन चीट मिल गया है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि शक्तिमान के जरिए उन्होंने जनरेशन को बड़ा किया है लेकिन स्टैंड अप के नाम पर जो समय रैना कर रहे हैं वह क्या है।

अमिताभ बच्चन और शक्तिमान की ट्रोलिंग पर मुखर हुए मुकेश खन्ना

जूम के साथ बातचीत में मुकेश खन्ना ने स्टैंड अप कॉमेडी को बेतुका बताया मुझे यह समझ में नहीं आता। खामखा वो मेरे से पंगा ले रहा है, अमित जी से पंगा ले रहा है। उसे ऐसा लगता है कि उसने बहुत अच्छा जोक बोला है। क्या जोक इस तरह से किया जाता है। अमिताभ बच्चन का मजाक उड़ाकर क्या वह क्रांतिकारी बन जाएगा। शक्तिमान के बारे में बात कर क्रांतिकारी बन जाएगा आप उन चीजों पर सवाल क्यों करते हैं जो आपके बस की बात नहीं है और आप फोन नहीं कर सकते हैं।

समय रैना को सपोर्ट करने वालों को मुकेश खन्ना ने कहा चमचा

जॉर्ज ऑरवेल ने जोक्स के माध्यम से समाज में बदलाव आए ये सोचा था लेकिन ये जनाब क्या कर रहे हैं? अमिताभ बच्चन अपने बेटे को सपोर्ट नहीं कर पाए, ये जोक है। मैं तो हैरान हूं कि लोग उसके साथ खड़े हो रहे हैं। वो ऐसा क्यों कर रहे हैं। मुझे नहीं पता है लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। उसके 1.5 मिलियन फैंस मेरे खिलाफ हो गए हैं क्योंकि उनकी मजबूरी है उन्हें सपोर्ट करना लेकिन मैं नहीं रुकूंगा। मुझे ट्रोल किया जा रहा है तो होने दो वो तो चमचे हैं समय के जो मेरे बारे में बोल रहे हैं।”

कहां से हुई थी पंगे की समय रैना संग शुरुआत

गौरतलब है कि इस सब की शुरुआत तब हुई सब समय स्टिल अलाइव शो में समय रैना ने मुकेश खन्ना के शक्तिमान पर करारा वार किया था। यह कहा था कि उनके शो को देखकर कई बच्चे मर गए इतना ही नहीं शक्तिमान को खूनी भी बताया था जिसकी वजह से मुकेश खन्ना ने वार किया था और एक बार फिर वह मुखर हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026