---Advertisement---

Samay Raina को ‘मनहूस’ बताकर क्यों किया जा रहा बायकॉट की मांग, द बैड्स ऑफ बॉलीवुड स्क्रीनिंग में आर्यन खान की उड़ाई खिल्ली

Samay Raina: आर्यन खान की द बैड्स ऑफ बॉलीवुड स्क्रीनिंग में पहुंचे समय रैना लेकिन इस दौरान उनकी शर्ट की हर तरफ चर्चा हो रही है जिस पर लिखी हुई कैप्शन ने लोगों का पारा गर्म कर दिया है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है और क्यों लोग बॉयकॉट की मांग कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 18, 2025 10:34 पूर्वाह्न

Samay Raina
Follow Us
---Advertisement---

Samay Raina: समय रैना वह नाम जो अक्सर विवादों के घेरे में आ ही जाते हैं। यह पहली दफा नहीं है जब लोग उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं लेकिन इस बार वजह आर्यन खान हैं। जी हां, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की द बैड्स ऑफ बॉलीवुड नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। वहीं इस सब के बीच बीते दिन इसकी स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें बड़े-बड़े सितारे शिरकत करते हुए नजर आए लेकिन इस सब के बीच लोगों का ध्यान जिसने खींचा है वह कोई और नहीं बल्कि समय रैना हैं। उनकी टी-शर्ट देखकर यूजर्स का पारा गर्म हो गया है और उसे आर्यन खान पर तंज बताया जा रहा है।

Samay Raina ने क्या यह टी-शर्ट पहनकर मुसीबत को दिया न्यौता

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की स्क्रीनिंग में पहुंचे समय रैना ब्लैक कलर की टी-शर्ट और ग्रे डेनिम में दिखे लेकिन टी-शर्ट पर लिखी गई बातें कहीं ना कहीं लोगों को आर्यन खान विवाद की ओर इशारा कर रहा है। इस बारे में फिलहाल समय रैना की तरफ से कोई भी सफाई नहीं दी गई है लेकिन लोग टी-शर्ट को देखकर उन्हें अटेंशन सीकर बताते हुए बॉयकॉट की मांग कर रहे हैं। उनकी टी-शर्ट पर ‘से नो टू क्रूज’ लिखा हुआ है जिसे देखकर यूजर्स को आर्यन खान के क्रूज पर पार्टी यानी ड्रग मामले की याद आ रही है जिसमें उनकी गिरफ्तारी हुई थी।

आर्यन खान की मेहनत की तारीफ कर यूजर्स ने समय रैना की लगाई वाट

समय रैना के वीडियो को शेयर करते हुए x यूजर ने लिखा, “अनावश्यक और घटिया। किसी ने मेहनत करके कुछ बनाया लेकिन इस मनहूस इंसान को अपनी ही चूल रहती है। यह फनी नहीं है बॉलीवुड को इस इडियट अटेंशन सीकर को बायकॉट कर देना चाहिए।” इसके अलावा भी बाकी यूजर्स इस पर कड़ी टिप्पणी दे रहे हैं और इस तरह द बैड्स ऑफ बॉलीवुड स्क्रीनिंग में समय रैना को देखकर आर्यन खान के फैंस भड़के हुए नजर आ रहे हैं जो उनकी वेब सीरीज का इंतजार कर रहे हैं।

अब समय रैना की तरफ से इस विवाद पर क्या सफाई दी जाती है इस पर लोगों की नजरे रहने वाली है क्योंकि सोशल मीडिया पर उनकी जमकर छेछालेदार हो रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026