---Advertisement---

आईवीएफ फेल और मिसकैरेज का दर्द झेलने वाली Sambhavna Seth के साथ हुआ चमत्कार, शादी के 10 साल बाद बनेगी मां

Sambhavna Seth: आईवीएफ फेल, मिसकैरेज और 10 साल के इंतजार के बाद संभावना सेठ मां बनने वाली है लेकिन यह चमत्कार कैसे हुआ। इस बारे में उन्होंने खुद लोगों को जानकारी दी है। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 30, 2026 12:16 अपराह्न

Sambhavna Seth
Follow Us
---Advertisement---

Sambhavna Seth: मां बनने की ख्वाहिश हर औरत की होती है। यह एहसास शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता लेकिन अगर यह सपना किसी का टूटे और बार-बार टूटे तो गम का आलम क्या होगा यह बताया नहीं जा सकता है। कुछ ऐसी ही स्थिति भोजपुरी से हिंदी इंडस्ट्री तक का सफर तय करने वाली संभावना सेठ का रहा जिन्होंने खुद आईवीएफ फेल और मिसकैरिज होने की बात कबूल की थी। इस सबके बीच अब उनके घर भी नन्हा मेहमान आने वाला है। इस बात की खुशखबरी संभावना सेठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को दी है। जी हां, एक्ट्रेस सेरोगेसी से अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है।

इस तरह से Sambhavna Seth ने लोगों को दी खुशखबरी

संभावना सेठ ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपने पति अविनाश द्विवेदी के साथ एक न्यूजपेपर पढ़ती हुई नजर आ रही है जिस पर लिखा है, “बहुत जल्द आ रहा है ब्रेकिंग न्यूज़ हम प्रेग्नेंट है।” वहीं अगली तस्वीर में हाथ में बच्चे के जूते लिए हुए कपल नजर आ रहे हैं तो वहीं आखिरी तस्वीर में उनका डॉगी दिख रहा है जिसके साथ ही अल्ट्रासाउंड की झलक शेयर की गई और लिखा गया, “यह ऑफिशियल है।” इन फोटोज को शेयर करते हुए संभावना सेठ ने कैप्शन में लिखा, “हम प्रेग्नेंट है हमारी सबसे खूबसूरत कहानी अब बन रही है। प्यार, उम्मीद और सरोगेसी के जरिए काउंटडाउन शुरू हो गया है।”

संभावना सेठ को सेलेब्स ने दी बधाई

वहीं इस पोस्ट को देखने के बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने लिखा, “कंग्रॅजुलेशन मैंने तुम्हें नवरात्रि पर कहा था।” वहीं गौहर खान ने कहा यह सबसे बड़ी खुशखबरी है भगवान इस सफर के हर कदम पर आपको सुरक्षा और खुशियां दे आमीन। वही भारती सिंह ने भी बधाई दी है। आम्रपाली दुबे से लेकर दीपिका सिंह, दीपिका कक्कड़, पलक सिधवानी गजराज राव तक ने प्यार लुटाया है।

क्यों संभावना सेठ नहीं बन पाई थी अब तक मां

गौरतलब है कि संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी की शादी 2016 में हुई थी और 10 साल हो गए हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने कई दफा मां बनने की कोशिश की लेकिन उनका यह सपना अधूरा रह गया। मिसकैरिज के दर्द को भी उन्होंने बयां किया था। इसके साथ यह भी बताया था कि उन्होंने 7 से 8 बार आईवीएफ भी ट्राई किया लेकिन सब फेल रहा। वहीं इस इंतजार के बाद अब वह आखिरकार मां बनने वाली है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026