---Advertisement---

नहीं रहे हिट टीवी शो ‘नुक्कड़’ के अभिनेता Sameer Khakkhar, एक्टिंग छोड़ अमेरिका में अपनाया था ये प्रोफेशन

Sameer Khakkhar Death: टीवी शो 'नुक्कड़' में खोपड़ी का किरदार निभाने वाले समीर खाखर की मौत की खबर सामने आने के बाद फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। किसी समय में कई फिल्मों में अपने किरदार के लिए पॉपुलर हो चुके एक्टर एक्टिंग की दुनिया को छोड़ अमेरिका चले गए थे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 15, 2023 10:57 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 15, 2023 11:56 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sameer Khakkhar Death: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक के निधन के बाद इंडस्ट्री में मातम पसरा है और अभी फैंस इस दुख से उभर ही रहे थे कि एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक टीवी के एक और चहेते सितारे इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला पॉपुलर शो ‘नुक्कड़’ में खोपड़ी का किरदार निभाने वाले समीर खाखर इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। समीर पॉपुलर एक्टर्स में से एक थे और उन्होंने 71 वर्ष की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है।

अमेरिका चले गए थे समीर 

समीर भारत छोड़कर एक समय में अमेरिका चले गए थे और वहां जावा कोडर की नौकरी करते थे। वहां किसी वजह से उनकी नौकरी छूट गयी थी और फिर उन्होंने उस समय नौकरी ढूंढने के लिए काफी मेहनत की थी। अमेरिका जाने से पहले वह कई फिल्मों और सीरियल्स में काम कर चुके हैं। एक्टर 90 के दशक में कई हिट फिल्मों में काम करने के बाद इंडस्ट्री को अलविदा कह गए। एक्टिंग से अलग प्रोफेशन अपनाने के बाद जब अमेरिका में उनकी नौकरी छूट गई तो वह वापस भारत लौटे थे और उस समय उन्हें काम मिलने में काफी दिक्कत हुई थी।

सीरियल्स और फिल्म के मंजे कलाकार थे समीर

समीर कई फिल्मों और सीरियल्स के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई थी और लोग उन्हें उनके किरदार के लिए जानते हैं। एक्टर अदालत और संजीवनी जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। एक्टर ओटीटी पर भी धमाल मचा चुके थे और जी5 वेब सीरीज सनफ्लॉवर में भी अलग किरदार से फैंस को चौंका दिया था। बता दें कि एक्टर यूट्यूब पर शॉर्ट फिल्म ‘पुराना प्यार’ में भी अपने किरदार से फैंस को खूब इम्प्रेस किया था। इस सब के अलावा एक्टर साल 2020 में नवाज़ुद्दीन सिद्दिकी की फिल्म ‘सीरियस मैन’ में पॉलिटिशियन की भूमिका में नजर आए थे। समीर एक मल्टीटैलेंटेड एक्टर थे जो किसी भी किरदार को बखूबी निभाते थे।

Also Read: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 2

नवम्बर 8, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 8, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 3

नवम्बर 8, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 8, 2026

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026