---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3 विनर Sana Makbul पर चढ़ा स्टारडम का खुमार,रूमर्ड बॉयफ्रेंड को लेकर कुछ ऐसा कहा कि लोग बोले- ‘पलटू राम’

Sana Makbul: ट्रॉफी मिलते ही बॉयफ्रेंड को भूल गई सना मकबूल, शादी के सवाल पर कुछ ऐसा बोली जिसके बाद लोग कंफ्यूज हो गए, आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 7, 2024 3:42 अपराह्न

Sana Makbul
Follow Us
---Advertisement---

Sana Makbul: बिग बॉस ओटीटी 3 में शुरुआत से ही गेम में एक्टिव रही सना मकबूल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं। जीत के बाद रुमर्ड बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेडी के साथ जब वह नजर आई तो लोगों के बीच खलबली मच गई क्योंकि उनके बॉयफ्रेंड ने इस बात की घोषणा कर दी कि वह बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं लेकिन एक लेटेस्ट इंटरव्यू में कुछ ऐसा कह गई जिसे जानने के बाद लोग हैरान रह गए। आइए जानते हैं क्यों चर्चा में आई यह हसीना और क्यों कुछ लोग उन्हें कर रहे हैं खूब ट्रोल। जीत के बाद यूजर्स के निशाने पर आ गई सना मकबूल और उनका मजाक भी उड़ाया जा रहा है।

सना मकबूल ने बॉयफ्रेंड को पहचानने से किया इंकार

हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के एक इंटरव्यू में सना मकबूल अपनी शादी और बॉयफ्रेंड को लेकर बात करती हुई नजर आई। इस दौरान जब उनसे श्रीकांत बुरेडी के साथ शादी और डेटिंग को लेकर पूछा गया तो इस पर उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो हर किसी को हैरान कर देने के लिए काफी है।यह निश्चित तौर पर फैंस के लिए झटके से कम नहीं है। दरअसल उनसे पूछा जाता है कि श्रीकांत के बारे में कुछ बताइए इस पर एक्ट्रेस तपाक से जवाब देती है कि कौन श्रीकांत।

शादी को लेकर एक्ट्रेस ने कहीं ये बात

इस पर सना से जब यह पूछा जाता है कि शादी होने वाली है ना आपकी उनके साथ। इस पर सना कहती है मेरी शादी उनके साथ। वह कहती है कि “श्रीकांत उनका बहुत अच्छा दोस्त है और वह हर समय उनके लिए सपोर्ट सिस्टम बना रहा है। श्रीकांत बेस्ट बडी है और हम लंबे समय से साथ हैं। जहां तक शादी की बात है तो शादी तो बिल्कुल होगी क्योंकि एक उम्र हो गई है मेरी ऐसे में जल्दी हो जाएगी लेकिन जब होगी तब आपको पता चल जाएगा।”

क्या कह रहे हैं लोग

गौरतलब है कि श्रीकांत ने पैपराजी के सामने सना मकबूल के साथ अपनी शादी की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि जल्द होगी शादी और आप सभी को बुलाया जाएगा। अब ऐसे में सना इस तरह के बयान को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर हैरान रह गए हैं और लोगों का कहना है कि क्या स्टारडम का खुमार एक्ट्रेस पर चढ़ गया और वह बॉयफ्रेंड को भूल गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026