---Advertisement---

क्या अब फिट है Sana Makbul! Birthday पर दिखाई फैंस को अपनी खूबसूरती की झलक, कमेंट्स में जुटे Bigg Boss के एक्स कंटेस्टेंट्स

Sana Makbul: सना मकबूल सोशल मीडिया पर अपने जन्मदिन की तमाम झलकियां शेयर करती नजर आई जिसे देखने के बाद यूजर्स प्यार लुटा रहे हैं। आइए देखते हैं बिग बॉस ओटीटी 3 विनर को किन खास लोगों से मिली है जन्मदिन की शुभकामनाएं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 13, 2025 12:58 अपराह्न

Sana Makbul
Follow Us
---Advertisement---

Sana Makbul: Bigg Boss OTT 3 विनर सना मकबूल जिसे लेकर हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि वह अस्पताल में भर्ती है। उनकी तस्वीरें देखने के बाद लोग सलामती की दुआ कर रहे थे। इस सबके बीच आज 13 जून को Sana Makbul Birthday मना रही है। अपने बर्थडे के मौके पर एक खास वीडियो और तस्वीरें शेयर करती हुई नजर आई जो वाकई काफी खास है। अपने किलर अंदाज के साथ एक्सप्रेशन से लोगों के बीच चर्चा में आ गई है। दरअसल इस पोस्ट पर विशाल पांडे ने भी रिएक्ट किया है। आइए देखते हैं सना मकबूल बर्थडे स्पेशल पोस्ट।

बर्थडे पर दिखा Sana Makbul का ग्लैमरस अंदाज

Bigg Boss OTT 3 विनर सना मकबूल बर्थडे से तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाती हुई नजर आई जहां वह ब्लैक ड्रेस में काफी खूबसूरत दिख रही है। इस शॉर्ट ड्रेस में वह अपनी खूबसूरती की झलक दिखा कर फैंस को दीवाना बना रही है। वहीं इस दौरान उनका मेकअप से लेकर स्टाइल तक टॉप क्लास नजर आया। वीडियो और तस्वीरों में बर्थडे सेलिब्रेशन को एंजॉय कर रही है और उनके हाथ में केक की झलक दिखाई दे रही है।

Sana Makbul Birthday पर मिला दोस्तों से खास पैगाम

इस बात में कोई शक नहीं है कि यह दिन उनके फैंस के लिए काफी स्पेशल है क्योंकि हाल ही में सना मकबूल की अस्पताल से तमाम झलक सामने आई थी जहां वह बेड पर लेटी हुई दिखाई थी। वहीं बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियो को देखने के बाद बिग बॉस एक्स फेम विशाल पांडे, शिवानी कुमारी निशांत भट्ट ने कमेंट में Sana Makbul को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। बिग बॉस ओटीटी 3 में विशाल पांडे और सना की जोड़ी को काफी पसंद की गई थी बाहर भी वे दोनों खास बॉन्ड शेयर करते हैं तो वहीं फैंस भी जमकर बधाइयां देते हुए दिख रहे हैं।

सना मकबूल बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आने के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है तो वहीं बीते दिन अस्पताल से उनकी तस्वीर देखने के बाद फैंस हैरान रह गए थे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026