---Advertisement---

‘इंडस्ट्री बिल्लियों की तरह चुप…’ दीपिका पादुकोण से तनातनी के बीच Sandeep Reddy Vanga ने धुरंधर 2′ स्टार रणवीर सिंह पर की टिप्पणी, आदित्य धर नहीं रह सके खामोश

Sandeep Reddy Vanga: दीपिका पादुकोण संग तनातनी के बीच स्पिरिट एक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने धुरंधर 2 को लेकर ऐसी टिप्पणी की जो चर्चा में है। वहीं इसका जवाब देते हुए आखिर आदित्य धर ने क्या कहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 10, 2026 10:47 पूर्वाह्न

Sandeep Reddy Vanga
Follow Us
---Advertisement---

Sandeep Reddy Vanga: आदित्य धर की धुरंधर 2 जब से रिलीज हुई है सोशल मीडिया और फैंस के बीच लगातार छाई हुई है। वहीं इस सब के बीच रणवीर सिंह स्टारर फिल्म की तारीफ करते हुए संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा जो चर्चा में है। दरअसल धुरंधर 2 को लेकर टिप्पणी उस समय सामने आई है जब एनिमल डायरेक्टर की रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण संग तनातनी की खबर भी पब्लिक रही है। स्पिरिट अलगाव के बाद रणवीर सिंह को लेकर तारीफ और प्रोपेगेंडा बताने वालो को फटकार निश्चित तौर पर लोगों के लिए शॉकिंग है। आइए जानते हैं आखिर संदीप रेड्डी वांगा ने ऐसा क्या कहा जिस पर आदित्य धर चुप नहीं रह सके हैं।

धुरंधर 2 को लेकर Sandeep Reddy Vanga हुए इस तरह बेबाक

संदीप रेड्डी वांगा ने x पर पोस्ट में लिखा, “राइटर और एक्टर ने प्रोपेगैंडा पर करियर बनाया, और इंडस्ट्री बिल्लियों की तरह चुप रही। अब वही ग्रुप धुरंधर का मज़ाक उड़ा रहा है। अगर आपका पहला इरादा मज़ाक उड़ाने का हो तो आप खुद को लिबरल नहीं कह सकते। पता नहीं सच को कब प्रोपेगैंडा का लेबल लगने लगा…… अजीब समय है। मुद्दे पर आते हैं…..मैं आदित्य धर और रणवीर सिंह को बताना चाहता हूं कि यह काला नज़रिया ऐसे नहीं जाएगा… मुट्ठी भर के लाल मिर्च से काम नहीं चलेगा…. पूरा खेत जलाना पड़ेगा कल रात धुरंधर द रिवेंज देखी, शानदार फ़िल्म।”

संदीप रेड्डी वांगा से स्पिरिट को लेकर ये क्या बोले आदित्य धर

वहीं संदीप रेड्डी वांगा से तारीफ सुनने के बाद आदित्य धर ने कहा, “मेरे प्यारे संदीप, मुझे सच में पसंद है कि आप जिस तरह अपनी बात पर अड़े रहते हैं और जब ज़रूरत हो तो उसे वापस देते हैं। इसमें एक असली ईमानदारी और विश्वास है और यह कुछ ऐसा है जिसका मैं सच में सम्मान करता हूँ। मैंने हमेशा देखा है कि आप बिना किसी शक या शोर के अपने सिनेमा को कैसे सपोर्ट करते हैं। इस तरह का यकीन हम सभी को अपनी आवाज़ पर भरोसा करने और बस उसे पाने की याद दिलाता है। लेजेंड प्रभास सर को मेरा प्यार! स्पिरिट के लिए बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं। सच में इसका इंतज़ार है। और अगर मैं कभी कुछ कर सकता हूं, तो मैं सच में किसी भाई की मदद करना चाहूंगा। फिर से धन्यवाद!”

क्या है रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण का संदीप रेड्डी वांगा संग विवाद

जहां तक बात करें रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की तो भारत में यह 1048 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वहीं रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा के विवाद की बात करें तो कथित तौर पर पब्लिकली यह सामने आई थी जहां कहां जा रहा था कि प्रभास की स्पिरिट से दीपिका को अनुचित मांग की वजह से तृप्ति डिमरी से रिप्लेस किया गया।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026