---Advertisement---

शोएब मलिक की शादी के बाद Sania Mirza को मिली जिंदगी जीने की वजह! घर के नए नेमप्लेट में खास शख्स से करवाया रूबरू

Sania Mirza: सानिया मिर्जा ने अपने घर का नाम प्लेट बदल दिया है और अब वह उस शख्स से रूबरू करवाती हुई नजर आई जो उनकी जिंदगी के लिए मायने रखता है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट जमकर चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 22, 2024 12:46 अपराह्न

Sania Mirza
Follow Us
---Advertisement---

Sania Mirza: भारत की पूर्व महिला टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। बीते साल वह काफी चर्चा में आई थी जब यह खबर सामने आई कि शोएब मलिक के साथ वह अलग हो रही है। वहीं कुछ दिनों पहले शोएब ने दूसरी शादी कर लोगों को चौंका दिया। वहीं इस सब के बीच एक पोस्ट को शेयर करते हुए सानिया ने फैंस को यह बता दिया है कि वह भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी है और उनका शोएब से अब कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने अपनी जिंदगी जीने का एक मकसद भी बना लिया है और उस खास शख्स से रूबरू करवाती हुई नजर आई है। आइए देखते हैं क्या है पोस्ट में खास।

खास पोस्ट शेयर कर Sania Mirza आई सुर्खियों में

सानिया मिर्जा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने घर के नेमप्लेट की झलक फैंस को दिखाई है। इस नेमप्लेट पर सानिया और इजहान लिखा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात को बयां कर दिया कि वह अपनी जिंदगी को अब अपने बेटे के सारे जीने वाली है। इस नेमप्लेट के अलावा भी उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह अपने फ्रेंड्स और बेटे के साथ एंजॉय करती हुई नजर आ रही है। तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा ‘ये और वो’।

फैंस की तरफ से प्यार की बरसात

फोटोज को देखने के बाद फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा अच्छा हुआ शोएब मलिक को छोड़ दिया तो एक ने कहा यह अपने बेटे से बहुत प्यार करती है। एक यूजर ने कहा सानिया मिर्जा लव लव तो एक ने प्यार लुटाया।

सानिया की शादी और तलाक रहा विवादों में

गौररलब है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी साल 2010 में हुई थी। यह शादी काफी विवादों में रही क्योंकि दो मुल्क भारत और पाकिस्तान के बीच यह शादी की गई शादी। कुछ साल बाद से ही दोनों के अलग होने की खबरें आने लगी। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद ये शादी के बंधन में बंधे थे लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था और दोनों अपने रास्ते अलग कर चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026