---Advertisement---

Sanjay Dutt के नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा! इन विवादों की वजह से ‘बॉलीवुड के विलेन’ बन गए थे बाबा

Sanjay Dutt: बॉलीवुड के हिट एक्टर्स की बात करें तो इसमें यकीनन संजय दत्त का नाम शामिल है। संजय ने इंडस्ट्री को कई अनगिनत फिल्में दी है और यह बात भी सच है कि उनकी नीचे जिंदगी काफी विवादों से भरी रही है। जहां एक तरफ वह एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देकर फैंस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 29, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Sanjay Dutt
Follow Us
---Advertisement---

Sanjay Dutt: बॉलीवुड के हिट एक्टर्स की बात करें तो इसमें यकीनन संजय दत्त का नाम शामिल है। संजय ने इंडस्ट्री को कई अनगिनत फिल्में दी है और यह बात भी सच है कि उनकी नीचे जिंदगी काफी विवादों से भरी रही है। जहां एक तरफ वह एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देकर फैंस को अपना दीवाना बना चुके हैं वहीं उनकी निजी जिंदगी को लेकर कोई ना कोई खबर लाइमलाइट में बनी रहती है। यह सच है कि उनकी जिंदगी किसी विवाद भरी कहानी से कम नहीं है। जहां वह अफेयर्स से लेकर जेल जाने तक को लेकर ट्रोल हो चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं जन्मदिन के अवसर पर संजय दत्त से जुड़ी कुछ अनसुनी कहानियां जिनकी वजह से वह बॉलीवुड में काफी चर्चा में रहे हैं।

रेखा को लेकर उड़ी थी अफवाहें

एक समय में संजय दत्त का नाम रेखा के साथ जोड़ा जा रहा था। कहा जा रहा था कि रेखा किसी और की वजह से नहीं बल्कि संजय दत्त के लिए मांग में सिंदूर लगाती है। इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो सामने नहीं आई लेकिन संजय दत्त की मां नरगिस इस बात पर चुप नहीं बैठी। उन्होंने सरेआम विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि रेखा वह महिला है जो किसी के साथ भी चली जाती है। इतना ही नहीं उन्होंने रेखा को ‘डायन’ भी बुलाया था इस वजह से संजय दत्त विवादों में रहे थे।

ड्रग्स की बुरी लत से जूझ रहे थे संजय दत्त

कहा जाता है कि एक समय में संजय दत्त को ड्रग्स की बुरी लत लग गई थी। इस आदत की वजह से वह इतना परेशान थे कि वह इसके बिना रह नहीं पाते थे। इतना ही नहीं जब कोमा से उनकी मां नरगिस उठी तो उन्हें देख वह कुछ ही समय में इस दुनिया को अलविदा कह गई। ड्रग्स की वजह से संजय दत्त काफी विवादों में भी रहे हैं। वहीं बाद में इस लत को छुड़ाने के लिए संजय ने रिहैबिलिटेशन सेंटर के चक्कर लगा चुके हैं।

मान्यता दत्त की वजह से भी विवादों में रहे संजय दत्त

संजय दत्त की तीसरी पत्नी मान्यता दत्त से हुई थी। उस समय वह बी ग्रेड फिल्मों में काम किया करती थी लेकिन जब वह संजय दत्त से मिली तो उन्होंने इस प्रोफेशन को छोड़ दिया। वहीं 20 साल छोटी मान्यता पर संजय का दिल आ गया। यह बात सच है कि हर एक मुश्किल समय में मान्यता संजय के साथ रही है और उनका हर संभव साथ देती है।

आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से ट्रोल हुए थे संजय दत्त

संजय दत्त का नाम मुंबई बम ब्लास्ट से जुड़े एक मामले में भी सामने आया था। साल 1993 में इस मामले में संजय को आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। इतना ही नहीं उन पर आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए थे और इस वजह से संजय दत्त को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

पिता संग रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहे संजय दत्त

संजय दत्त ने खुद इस बात का खुलासा किया कि वह अपने पिता को एक वजह से पसंद नहीं करते थे। दरअसल संजय यह नहीं चाहते थे कि उनके पिता राजनीति में रहे और इस वजह से दोनों के बीच खटपट रहती थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026