---Advertisement---

गजब का कॉन्फिडेंस! Sapna Choudhary ने Cannes 2023 में बिखेरा जलवा, देखती रह गई हॉलीवुड और बॉलीवुड एक्ट्रेस

Sapna Choudhary: हरियाणा की ब्रांड कही जाने वाली सपना चौधरी ने इस बात को साबित कर दिया है कि उनका अंदाज वाकई काफी अलग है। उनमें कुछ ऐसा है जो बाकियों से काफी अलग है। तभी तो जहां तक पहुंचना एक क्षेत्रीय डांसर सपने में भी नहीं सोच सकती हैं वहां जाकर सपना ने जलवा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 19, 2023 1:55 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sapna Choudhary: हरियाणा की ब्रांड कही जाने वाली सपना चौधरी ने इस बात को साबित कर दिया है कि उनका अंदाज वाकई काफी अलग है। उनमें कुछ ऐसा है जो बाकियों से काफी अलग है। तभी तो जहां तक पहुंचना एक क्षेत्रीय डांसर सपने में भी नहीं सोच सकती हैं वहां जाकर सपना ने जलवा बिखेरा है। जी हां, पिछले कुछ दिनों से सपना चौधरी कान्स 2023 में डेब्यू को लेकर चर्चा में थी। वहीं अब रेड कारपेट से उनका लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और देसी क्वीन का अंदाज देख फैन्स एक बार फिर कायल हो गए हैं। सपना ने अपने हुस्न का जलवा कान्स के रेड कारपेट पर बिखेरा है और लोगों की निगाहें उनके खास लुक पर है।

सपना के लुक को देख टिकी लोगों की निगाहें

रेड कारपेट से वायरल हो रहे इस वीडियो को सपना के फैन पेज से शेयर किया गया है। सपना के लुक की बात करें तो वह पिंक एम्ब्रोईडरी ड्रामेटिक स्कर्ट और टर्टल नैक फुल स्लीव्स टॉप में नजर आ रही हैं। सपना की यह ड्रेस काफी हेवी है जिसे उन्होंने काफी कॉन्फिडेंस से कैरी किया है। इस ड्रेस के साथ कान्स लुक को सपना ने हाई हेयर बन और इयररिंग्स से कम्पलीट किया है।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

रेड कारपेट पर सपना ने जीता दिल

सपना इस दौरान रेड कारपेट पर जमकर पोज दे रही हैं और वह नमस्ते स्टाइल में पोज देकर लोगों का दिल जीत रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सपना इस दौरान स्माइल देकर लाखों लोगों को घायल कर रही है। हरयाणवी एक्ट्रेस के इस लुक और एक्सप्रेशन को देख लोग जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।

सपना और फैन्स के लिए है ये प्राउड मोमेंट

गौरतलब है कि यह सपना और उनके चाहने वालों के लिए किसी प्राउड मोमेंट से कम नहीं है। हरियाणा जैसे जगह से निकलकर इंटरनेशनल लेवल तक परचम लहराने वाली सपना के लिए यह बड़ी बात है। स्टेज शो से करियर की शुरुआत और बिग बॉस में नजर आने के बाद सपना की यह उपलब्धि उनके करियर के लिए माइलस्टोन है।

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shah Rukh Khan

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 15, 2026

Imran Khan

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026