---Advertisement---

Sapna Choudhary के नए गाने Pansu को देख फैंस हुए दीवाने, हटके अंदाज से हरियाणवी हसीना ने जीत लिया दिल

Sapna Choudhary: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने ग्लैमर अंदाज और गानों को लेकर चर्चा में बनी रहती है। यह सच है कि अब न सिर्फ हरियाणा बल्कि दुनिया भर में सपना चौधरी का डंका बज रहा है। वहीं फैंस को इंप्रेस करने में इस हसीना का वाकई कोई जवाब नहीं है और वह अपने नए ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 14, 2024 5:25 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 6:00 अपराह्न

Sapna Choudhary
Follow Us
---Advertisement---

Sapna Choudhary: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने ग्लैमर अंदाज और गानों को लेकर चर्चा में बनी रहती है। यह सच है कि अब न सिर्फ हरियाणा बल्कि दुनिया भर में सपना चौधरी का डंका बज रहा है। वहीं फैंस को इंप्रेस करने में इस हसीना का वाकई कोई जवाब नहीं है और वह अपने नए गाने से लोगों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। इस बीच उनका लेटेस्ट सॉन्ग रिलीज हो गया है जिसका नाम ‘पांसु’ है। हमेशा की तरह सपना इस गाने से फैंस को लुभाने में कामयाब रही और यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

Sapna Choudhary इस एक्टर संग आई नजर

Sapna Choudhary अपने हटके अंदाज से सुर्खियों में आ गई। जहां तक इस गाने की बात करें तो इसमें सपना चौधरी के ऑपोजिट गगन वर्मा नजर आ रहे हैं जो उनके पति के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सपना और गगन के बीच नोक झोक देखने लायक है और फैंस को काफी मजा आ रहा है। सपना जिस तरह देसी अंदाज में गगन वर्मा के साथ रोमांस फरमाती हुई नजर आ रही है उसे देख फैंस का दिल धड़कना तो लाजमी है। कहना गलत नहीं होगा कि एक बार फिर डांसर अपने अंदाज में छा गई हैं।

Sapna Choudhary का अंदाज दिलकश

जहां तक इस गाने की बात करें तो पांसु को टी-सीरीज हरियाणवी यूट्यूब चैनल से वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज किया गया है। 14 फरवरी 2024 को जारी इस वीडियो को 11000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने की खासियत यह है कि जहां सपना चौधरी और गगन वर्मा अपने हटके अंदाज से लोगों को दिल जीत रहे हैं वहीं कोमल चौधरी की आवाज इसे और भी खास बना रही है। इस गाने के म्यूजिक जी आर म्यूजिक के हैं तो सपना अपने अंदाज में लाइमलाइट में आ गई है। लोग इस न्यू रिलीज सॉन्ग को खूब पसंद कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026