---Advertisement---

Sapna Choudhary ने अपने नए ‘Dada Pota’ गाने में दिखाया धाकड़ अंदाज़, फैंस ने कहा ‘मैडम के फैन हो गए’

Sapna Choudhary: हरियाणा की डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रेंड होती रहती हैं। वह हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपने डांस को लेकर जानी जाती हैं। कुछ दिनों पहले ही सपना का एक म्यूज़िक वीडियो ‘ढोलेरा में प्लॉट’ रिलीज़ हुआ था जिसे उनके फैंस ने बहुत ...

Read more

Avatar of Sparsh

By: Sparsh

Published: सितम्बर 30, 2023 8:18 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sapna Choudhary: हरियाणा की डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रेंड होती रहती हैं। वह हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपने डांस को लेकर जानी जाती हैं। कुछ दिनों पहले ही सपना का एक म्यूज़िक वीडियो ‘ढोलेरा में प्लॉट’ रिलीज़ हुआ था जिसे उनके फैंस ने बहुत पसंद किया था। वहीं अब सपना का एक नया गाना शनिवार को रिलीज़ हुआ है जिसका नाम ‘दादा पोता’ है।  

Sapna Choudhary का गाना ‘Dada Pota’ हुआ रिलीज़ 

Sapna Choudhary ने अपने फैंस के साथ अपने नए म्यूज़िक वीडियो ‘Dada Pota’ के रिलीज़ होने की जानकारी दी है। शनिवार को अपने म्यूज़िक वीडियो के रिलीज़ होने की खबर देते हुए सपना ने लिखा “जैसा दादा वैसा पोता ‘Dada Pota’ अब केवल देसी गेट के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है! अभी जाकर इसे सुनें, मुझे यकीन है कि आप लोगों को यह ज़रूर पसंद आएगा! अपने दादा, पोते के साथ अपनी खुद की रील बनाना न भूलें।”

यूट्यूब पर Sapna Choudhary का यह गाना ‘Dada Pota’ लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। लोग इस गाने के बोल से लेकर सपना के एक्सप्रेशन तक की तारीफ़ कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस गाने में प्यार में धोखा खाई एक लड़की की कहानी दिखाई गई है। वहीं इसका अंत भी काफ़ी ज़बरदस्त है जिसमें सपना धाकड़ अंदाज़ में नज़र आ रही हैं। 

फैंस ने गाने पर बरसाया प्यार 

Sapna Choudhary के इस गाने पर 3 घंटे में 16 हज़ार से भी ज़्यादा व्यूज़ आ चुके हैं। वहीं उनके फैंस भी इस गाने पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूज़र ने सपना के म्यूज़िक वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए लिखा “हरियाणवी इंडस्ट्री एकदम नेक्स्ट लेवल!” दूसरे यूज़र ने लिखा “हरियाणवी होने पर गर्व है।” तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “सपना चौधरी के एक्सप्रेशन बहुत अच्छे हैं।” चौथे यूज़र ने लिखा “हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी!” एक यूज़र ने कमेंट किया “सभी के एक्सप्रेशन अच्छे हैं। ये गाना भी बहुत अच्छा है अमन जजी या सपना मैडम के तो फैन हो गए।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sparsh

Sparsh

Hi, I’m Sparsh, and I write about technology, entrepreneurship, entertainment , and emerging digital trends.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment