---Advertisement---

Bigg Boss में कौन-किस पर पड़ा भारी, Haryanvi देसी क्वीन Sapna Choudhary या Gori Nagori?

Sapna Choudhary vs Gori Nagori: Bigg Boss के अलग-अलग सीजन में अपने ठुमकों का जादू दिखाने वाली सपना चौधरी और गौरी नागोरी में कौन किस पर पड़ा भारी, यहां जानें।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अक्टूबर 25, 2024 5:15 अपराह्न

Sapna Choudhary vs Gori Nagori
Follow Us
---Advertisement---

Sapna Choudhary vs Gori Nagori: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) शुरु हो चुका है। टीवी की दुनिया का ये सबसे विवादित शो है। ये रिएलिटी शो आए दिन TRP में अच्छा कर रहा है। लोग बिग बॉस के घर में आए कंटेस्टेंट्स को खूब पसंद कर रहे हैं। इस विवादित शो का हर सीजन खूब खबरों में रहता है। पुराने सीजन पर नजर डालें तो हर बार यहां पर नामी बड़े चेहरों के साथ कुछ रिजनल हस्तियों को लाया जाता। इनमें हरियाणी और भोजपुरी सितारे सपना चौधरी, गोरी नागोरी, मनोज तिवारी, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं। अगर बात हरियाणवींॉ कंटेस्टें की करें तो स्टेज डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) और गोरी नागोरी (Gori Nagori) ने बिग बॉस में खूब तहलका मचाया। हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दोनों ही डांसर का नाम टॉप पर है। सपना चौधरी को इनकी लोकप्रियता के चलते देसी क्वीन कहा जाता है। वहीं, गोरी नागोरी एक राजस्थानी और हरियाणवी डांसर हैं , जिन्हें लोग राजस्थान की शकीरा के नाम से जानते हैं। आज हम आपको इन दोनों डांसर के बिग बॉस के सफर के जा रहे हैं। ये दोनों ही एक्ट्रेस एक-दूसरे को पूरी टक्कर भी देती हैं, इसलिए फैंस को ये जानना चाहिए कि, बिग बॉस के घर में कौन-किस पर भारी पड़ा?

Bigg Boss में किस Haryanvi डांसर का रहा जलवा Sapna Choudhary या Gori Nagori

Sapna Choudhary vs Gori Nagori picture credit google

Bigg Boss के घर में सबसे ज्यादा दिन कौन रहा सपना या गोरी?

गोरी नागोरी और सपना चौधरी बिग बॉस के अलग-अलग सीजन में पहुंची थीं। Bigg Boss 11 सीजन 1 October 2017 को शुरु हुआ था और 26 नवंबर 2017 को सपना चौधरी एक टास्क के चलते घर से बाहर हो गई थीं। सपना बिग के घर में 6 हफ्तों तक यानी करीब 42 दिनों तक रहीं। वहीं, गोरी नागोरी बिग बॉस के Bigg Boss 16 सीजन में आयी थीं। ये सीजन 1 अक्टूबर 2022 को शुरु हुआ था। इस सीजन में गोरी नागोरी सिर्फ 48 दिनों तक ही टिक सकीं। बिग बॉस में सपना से गोरी 4 दिन ज्यादा रहीं।

Sapna Choudhary या Gori Nagori Bigg Boss के घर में किसे मिले ज्यादा वोट?

बिग बॉस से बाहर निकलते हुए सपना चौधरी के पास अन्य नॉमिनेट सदस्यों से ज्यादा वोट थे। उन्हें 1 लाख से ज्यादा लोगों ने सपोर्ट किया था। लेकिन कुर्सी टास्क में हारने के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा। वहीं, बिग बॉस 16 में गोरी नागौरी कई बार नॉमिनेट हुई थीं। लेकिन उनके वोटिंग आंकड़े सार्वजनिक नहीं है इसलिए ये नहीं कहा जा सकता है कि, उन्हें कितने वोट मिले।

Bigg Boss में क्या कोई Haryanvi डांसर बन पाई कैप्टन ?

बिग बॉस के घर में कई हफ्ते गुजारने के बाद भी गोरी नागोरी और सपना चौधरी कैप्टन नहीं बन सकीं। इस दौरान इन दोनों ने काफी अच्छा खेला लेकिन, कैप्टन बनने से दोनों ही चूक गईं।

बिग बॉस घर से बाहर आने के बाद किसे मिला ज्यादा काम देसी क्वीन या राजस्थानी शकीरा?

picture credit google

बिग बॉस से निकलने के बाद सपना चौधरी के प्रोजेक्ट की बात करें तो उन्हें बॉलीवुड फिल्म नानू की जानू में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में सपना का एक गाना आया था। गाने के बोल थे “तेरे ठुमके सपना चौधरी”। इसे खूब पसंद किया गया। ये फिल्म साल 2018 में आयी थी। उसके बाद साल 2019 में सपना चौधरी की दो फिल्में आयी। इनके नाम BSP देव और दोस्ती के साइड इफेक्ट था। वहीं, बिग बॉस 16 के बाद गोरी नागौरी ने अभी तक किसी फिल्म में अभिनय नहीं किया है। हालांकि, शो से बाहर आने के बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो और गानों में काम किया। ये गाने कामरा, छोरी पटाखा, रघु पाटीसी, घाघरो जैसे हिट हरियाणवीं और राजस्थान गाने हैं। सपना के मुकाबले गोरी को कम काम मिला।

Sapna Choudhary और Gori Nagori वर्तमान में क्या कर रही हैं?

सपना चौधरी का अपकमिंग प्रोजक्ट

सपना चौधरी का अपकमिंग प्रोजक्ट उनकी बॉलीवुड फिल्म मैडम सपना है। इसे महेश भट्ट निर्देशित कर रहे हैं। ये फिल्म सपना की बायोपिक है।

गोरी नागोरी के अपकमिंग प्रोजेक्ट

गोरी नागोरी के अपकमिंग प्रोजेक्ट में उनकी फिल्म आ सकती है और वह म्यूजिक वीडियो में काम कर सकती हैं। हालंकि की ये क्या होंगे इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सपना चौधरी और गोरी नागोरी आज हरियाणा की जान और शान कही जाती हैं। इन दोनों के स्टेज शो में जनसैलाब उमड़ पड़ता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026