---Advertisement---

Sapna Choudhary के नए म्यूज़िक वीडियो ‘Dholera Me Plot’ ने 24 घंटे में बटोरे मिलियन व्यूज़, फैंस बोले ‘जितना सुनते हैं उतना मज़ा आता है’

Sapna Choudhary अपने डांस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वहीं हाल ही में उनका एक नया गाना ‘Dholera Me Plot’ रिलीज़ हुआ है। इस गाने में वह Vishu Puthi के साथ रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आ रही हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 16, 2023 12:22 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Sapna Choudhary: सपना चौधरी हरियाणा की पॉपुलर डांसर हैं जिनके देशभर में करोड़ों फैंस मौजूद हैं। डांस के साथ-साथ सपना अपने गानों को लेकर भी लोगों द्वारा पसंद की जाती हैं। उनके फैंस उनके हर गाने और डांस वीडियो पर भर-भरकर प्यार लुटाते हैं और उनके हर नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतज़ार भी करते हैं। वहीं हाल ही में सपना का एक नया म्यूज़िक वीडियो रिलीज़ हुआ है जिसपर उनके फैंस उन्हें खूब प्यार दे रहे हैं। 

यूट्यूब पर रिलीज़ हुआ Sapna Choudhary का नया म्यूज़िक वीडियो 

गुरुवार को DAKS Music के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किये गये इस गाने का नाम ‘धोलेरा में प्लॉट’ है। इसमें Sapna Choudhary और Vishu Puthi ने अपनी आवाज़ तो दी ही है मगर साथ ही दोनों इस गाने के म्यूज़िक वीडियो में अभिनय करते भी दिख रहे हैं। इस गाने को रिलीज़ हुए 24 घंटे हो चुके हैं और अब तक इस गाने पर 1.1 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ आ चुके हैं। वहीं लाइक्स की बात करें तो वीडियो पर 11 हज़ार से ज़्यादा लाइक आ चुके हैं। आपको बता दें कि इस गाने में सपना और विशु हरियाणवी अंदाज़ में रोमांस करते नज़र आ रहे हैं। 

फैंस को पसंद आया सपना का ये अंदाज़

Sapna Choudhary और Vishu Puthi के इस हरियाणवी म्यूज़िक वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। गाने के बोल और दोनों कलाकारों के रोमांटिक अंदाज़ की फैंस खूब सराहना कर रहे हैं। एक यूज़र ने म्यूज़िक वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए लिखा “सुपर डुपर गाना।” दूसरे यूज़र ने लिखा “सपना मैम किसी भी फॉर्मेट में अपने आपको ढाल सकती हैं। उनके डांस मूव्स देख के दिल खुश हो गया।” तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “जितना सुनते हैं उतना मज़ा आता है। बहुत खूबसूरत गाना है भाई।” एक यूज़र ने लिखा “सुपर से भी उपर वाला गाना भाई।” एक और यूज़र ने कमेंट किया “मस्त गाना है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026