---Advertisement---

आखिर क्यों फ्लाइट में Sara Ali Khan का खौल उठा खून? वायरल वीडियो को देखने के बाद कन्फ्यूज हुए फैंस

Sara Ali Khan: सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस का अंदाज देख हैरान रह गए। आखिर क्या है यह माजरा जो है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 25, 2024 11:26 पूर्वाह्न

Sara Ali Khan
Follow Us
---Advertisement---

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह एक पल के लिए यह सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर हमेशा हंसते रहने वाली और पैप्स के साथ मस्ती करने वाली सारा अली खान इस तरफ गुस्से में क्यों नजर आ रही है। इस वीडियो ने फैंस को कंफ्यूज कर दिया है। कहने में दो राय नहीं है कि सारा का यह अंदाज आपने कभी नहीं देखा होगा और यही वजह है कि इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। आइए देखते हैं क्या है इसमें खास।

वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

जहां तक वीडियो की बात करें तो इसमें आप देखेंगे कि सारा अली खान पहले सीट पर बैठी हुई नजर आती है और इसके बाद वह गुस्से वाले एक्सप्रेशन में पायलट और एयर होस्टेस की तरफ देखती है। उसके बाद सीट छोड़कर खड़ी हो जाती है और वहां से चल देती हैं। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोगों का कहना है कि सारा वहां से गुस्से में निकली। खैर जहां तक लुक की बात करें तो वह पिंक ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल और मेकअप को देखने के बाद साफ जाहिर है कि वह किसी इवेंट के लिए रेडी है।

क्या है ये माजरा

सारा अली खान पर गलती से एयर होस्टेस ने जूस गिरा दिया जिसकी वजह से एक्ट्रेस खफा नजर आई हालांकि अभी भी इस वीडियो पर काफी सस्पेंस बरकरार है।

वीडियो देख लोग दे रहे प्रतिक्रिया

वहीं इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर तमाम खबरें वायरल हो रही है। जहां कुछ लोगों का कहना है कि यह सिर्फ प्रमोशन का एक हिस्सा है तो दूसरे का कहना है कि यह विज्ञापन की शूटिंग है। एक ने लिखा फिल्म की शूटिंग है तो दूसरे ने कहा इसलिए वह इकोनॉमी क्लास में सफर कर रही है। एक ने कहर देख मुझे तो मूवी का सीन लग रहा है।

इन फिल्मों में दिखी थी सारा

जहां तक सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आई थी। इसके अलावा ‘ए वतन मेरे वतन’ में भी फैंस ने उन्हें खूब पसंद किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026