---Advertisement---

हवाहवाई निकली Arjun Bajwa संग रूमर्स! Veer Pahariya के साथ दिखीं Sara Ali Khan तो सिर खुजलाने लगे लोग, कहा- ‘ये क्या झोल है’

Sara Ali Khan: वीर पहाड़िया और सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें दोनों डांस करते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन इसे देखने के बाद लोग मजाक उड़ाने में पीछे नहीं हैं। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 16, 2024 6:53 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 16, 2024 9:34 अपराह्न

Sara Ali Khan
Follow Us
---Advertisement---

Sara Ali Khan: सारा अली खान (Sara Ali Khan) अक्सर अपने लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ जाती है। जहां बीते कुछ समय पर पहले अर्जुन प्रताप बाजवा (Arjun Pratap Bajwa) के साथ उनकी तस्वीर वायरल हुई तो लोग कहने लगे कि क्या वे दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस सबके बीच एक बार फिर सारा चर्चा में आ गई है और वजह बने उनके एक्स बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) जिनके साथ वह खुश होकर डांस करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी और वहीं लोग जमकर ट्रोल भी करने लगे। आखिर क्या है इस वीडियो के पीछे की सच्चाई इस बात की कोई पुष्टि तो नहीं की गई लेकिन लोग बातें बनाने में पीछे नहीं हैं।

Sara Ali Khan Veer Pahariya संग मस्ती करती आई नजर

वीडियो की बात करें तो इसमें सारा अली खान वीर पहाड़िया के साथ गढ़वाली गाने पर डांस कर रही है। दोनों के चेहरे पर खुशी की लहर साफ़ दिखाई दे रही है। फिलहाल इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि Sara Ali Khan और Veer Pahariya आखिर किस चीज के लिए शूट कर रहे हैं लेकिन इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया। सवाल यह है कि क्या दोनों एक दूसरे को फिर से डेट करने लगे। इस वीडियो के पीछे की वजह तो सामने नहीं आई लेकिन मजाक उड़ाने में पीछे नहीं है। कहा जा रहा है कि यह ‘स्काई फोर्स’ फिल्म की सेट से है।

Sara Ali Khan और Veer Pahariya को साथ देख लोग नहीं रह सके चुप

इस वीडियो को देख एक यूजर ने कहा, “गजब।” तो दूसरे ने कहा ये बकलोल भी क्या अब फिल्म में आएगा। वहीं एक यूजर ने कहा ये क्या झोल है। जहां सारा अली खान वीर पहाड़िया के साथ ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में रही थी तो वीर पहाड़िया का नाम मानुषी छिल्लर के साथ जोड़ा जा रहा था। अक्सर वीर पहाड़िया को शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर के साथ स्पॉट किया गया है अब ऐसे में बातें बननी तो लाजमी है। गौरतलब है कि किसी समय में वीर और Sara Ali Khan एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन उनका बाद में ब्रेकअप हो गया। वहीं सारा से अलग होने के बाद वीर को मानुषी के साथ देखा गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा बहुत जल्द ‘स्काई फोर्स’ फिल्म में दिखेंगी जिसमें अक्षय कुमार और निम्रत कौर के साथ वीर पहाड़िया भी नजर आ सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026