---Advertisement---

बचपन से ही दीपिका पादुकोण को फॉलो करती है Sara Arjun लेकिन नहीं मानती रोल मॉडल, जानें धुरंधर हीरोइन ये क्या बोल गई सालों पहले

Sara Arjun: धुरंधर में काम करने वाली एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण को लेकर सालों पहले क्या कहा था और क्यों यह गई थी कि वह उन्हें रोल मॉडल नहीं मानती है। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 28, 2026 2:48 अपराह्न

Sara Arjun
Follow Us
---Advertisement---

Sara Arjun: धुरंधर के 2 पार्ट्स रिलीज हो चुके हैं लेकिन इस सबके बीच स्टार कास्ट लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड में बने हुए हैं। फैंस उन्हें काफी सर्च कर रहे हैं। वहीं अब सारा अर्जुन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां उन्होंने रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण को अपना आइडल बताया था। वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है और यह सुर्खियों में है। धुरंधर एक्ट्रेस ने साफ तौर पर कहा कि वह दीपिका को अपना रोल मॉडल नहीं मानती है लेकिन वह उन्हें पसंद करती है। आइए जानते हैं आखिर जिस रणवीर सिंह के साथ उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर पारी खेली है उन्हीं की पत्नी को लेकर सालों पहले क्या बोली थी।

क्या बोली Sara Arjun Deepika Padukone को लेकर जो है सरप्राइज

Sara Arjun revealed that her inspirations among Hindi actresses are Alia Bhatt and Deepika Padukone, but she also wants to be "Sara Arjun" only
byu/lowkeychaotic16 inSaraarjunFC

रेडिट पर वीडियो को शेयर किया गया है जो सालों पुराना मालूम पड़ रहा है। इस वीडियो को सारा अर्जुन की मां ने शूट किया है। जहां उनसे पूछा जाता है कि आखिर इंडस्ट्री में रोल मॉडल कौन है। ऐसे में धुरंधर एक्ट्रेस जवाब देती है, “मेरी रोल मॉडल, मुझे आलिया भट्ट का लुक और एक्टिंग बहुत पसंद है, और मुझे आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण सच में बहुत पसंद हैं। लेकिन वे मेरी रोल मॉडल नहीं हैं, मैं बस उनसे प्यार करती हूं और हां, वे मेरी इंस्पिरेशन हैं, लेकिन मैं सारा अर्जुन बनना चाहती हूं। सच कहूं तो मैं कभी भी किसी और की तरह नहीं बनना चाहती।”

क्यों फैंस कर रहे सारा अर्जुन की तारीफ

वहीं सारा अर्जुन के इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनके कॉन्फिडेंट की तारीफ कर रहे हैं और उन्होंने जिस तरह बचपन से ही अपनी फोकस को बनाकर रखा है उसे लेकर लोगों का क्रेज नजर आ रहा है। यह सच है कि यलीमा के किरदार में धुरंधर के दोनों पार्ट्स में सारा अर्जुन छाई रही हैं और यही वजह है कि फैंस इस वीडियो को देखने के बाद उन्हें सबसे अलग बता रहे है।

सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव है सारा अर्जुन

जहां बात करें सारा अर्जुन की तो उन्हें असली पहचान आदित्य धर की रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर से मिली है लेकिन वह बचपन से ही इंडस्ट्री में काफी एक्टिव है। उन्हें कई एडवर्टाइजमेंट में देखा गया है जिसमें से सबसे पॉपुलर क्लिनिक प्लस का रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Neha Kakkar

जून 6, 2026

Elvish Yadav

जून 5, 2026

The India Story Teaser

जून 5, 2026

Viral Video

जून 5, 2026

Anupam Kher

जून 5, 2026

Bandar Movie Review

जून 5, 2026