---Advertisement---

जिम आउटफिट में Sara Tendulkar करती नजर आई ये काम! देख लोग बोले- ‘शुभमन गिल से हो रही बातचीत…’

Sara Tendulkar: वीडियो देखने के बाद लोगों को आई शुभमन की याद, आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा जिसकी वजह से सचिन तेंदुलकर की बेटी आई चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 26, 2024 1:47 अपराह्न

Sara Tendulkar
Follow Us
---Advertisement---

Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर की लाडली बेटी सारा तेंदुलकर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। शुभमन गिल के साथ उनकी डेटिंग लगातार जोरों पर है और ऐसे में उन्हें जिम ड्रेस में स्पॉट किया गया। उनके चेहरे पर मिलियन डॉलर स्माइल और मोबाइल पर चिट-चैट इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि उनकी सुबह की शुरुआत काफी फ्रेश है। ऐसे में आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास जिसकी वजह से एक बार फिर सारा शुभमन के साथ आई चर्चा में और लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट। वीडियो हो रहा वायरल।

Sara Tendulkar के चेहरे पर स्माइल

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि सारा तेंदुलकर जिम आउटफिट में नजर आ रही है। उनके हाथ में हेल्थ ड्रिंक है तो दूसरी तरफ उनके कान में मोबाइल फोन है। ग्रे जिम आउटफिट के ऊपर उन्होंने मैचिंग जैकेट को स्टाइल किया है और लो पोनीटेल हेयरस्टाइल के साथ उनका नो मेकअप लुक देखने के बाद लोग हैरान रह गए। इस दौरान वह मुस्कुराती हुई फोन पर बात करती हुई नजर आई तो लोगों की निगाहें अटक गई।

लोग दे रहे अपनी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को देख सारा तेंदुलकर के फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए। ऐसे में एक यूजर ने लिखा यह काफी स्वीट है तो एक यूजर ने कहा वह शुभमन गिल से बातचीत कर रही है। एक यूजर का कहना है फोन पर कौन है शुभमन तो एक ने कहा भाभी भैया के साथ व्यस्त हैं। एक यूजर ने ग्लोइंग लिखा तो दूसरे ने कहा छोटा सचिन
एक यूजर ने कहा भाई की तो मौज है भाभी जी की वजह से।

सारा को लोग करते हैं खूब पसंद

सारा सोशल मीडिया सेंसेशन है और लोग उन्हें पसंद करते हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें लाइमलाइट में बनी रहती है। सारा की अपनी एक फैन फॉलोइंग है जो उनकी क्यूटनेस और खूबसूरती पर मर मिटने के लिए तैयार हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Kiara Advani

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026