---Advertisement---

Sara Tendulkar ने इजराइल से दिखाई वेडिंग फंक्शन की झलक, पिंक ड्रेस में दुल्हन को दे रही टक्कर

Sara Tendulkar: सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और हाल ही में वह इजराइल पहुंची है। अपने पेरेंट्स के साथ वेडिंग फंक्शन को एंजॉय करने के लिए सारा वहां गई है और उसकी खास झलक उन्होंने फैंस को दिखाई। सोशल मीडिया पर तस्वीरें काफी वायरल हो रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 8, 2023 11:25 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 11:03 पूर्वाह्न

Sara Tendulkar
Follow Us
---Advertisement---

Sara Tendulkar: सारा तेंदुलकर वह नाम है जो खूबसूरती और स्टाइलिश अदाओं से लोगों को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। सारा भले ही बॉलीवुड फिल्मों में नजर नहीं आई हो लेकिन पॉपुलर स्टार्ट किड्स की बात करें तो सारा का नाम टॉप पर शुमार है। सारा को घूमना कितना पसंद है इस बात में किसी सबूत की जरूरत नहीं है। इतनी कम उम्र में ही वह देश-विदेश को एक्सप्लोर कर चुकी हैं। इस बीच सारा तेंदुलकर अपनी मां अंजलि तेंदुलकर और पिता सचिन तेंदुलकर के साथ इजराइल पहुंची है। सोशल मीडिया पर उन्होंने तस्वीर शेयर की जिसे देख ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी शादी में शिरकत करने गई हैं।

दिलकश अंदाज दिखाने में सारा का नहीं है जवाब

इस वेडिंग एल्बम को शेयर करते हुए सारा तेंदुलकर ने अपनी झलक फैंस को दिखाई। जहां तक सारा तेंदुलकर के लुक की बात करें तो वह पिंक फुल लेंथ ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही है। लाइट पिंक में उनकी खूबसूरती और ग्लोइंग स्किन देखने लायक है। न्यूड सटल मेकअप और हाफ कर्ल हेयरस्टाइल उनकी खूबसूरती को और भी खास बनाने के लिए काफी है। इस ड्रेस में वह दिलकश नजर आ रही है और फैंस उन्हें देखते रह गए। सारा तेंदुलकर अपना जादू दिखाने में कभी भी पीछे नहीं रहती है।

पोज देते दिखे सचिन और अंजलि

जहां तक इस वेडिंग एल्बम की बात करें तो इसमें सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर भी नजर आ रही है। सचिन और अंजलि एक साथ पोज़ देते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां ब्लू सूट में मास्टर ब्लास्टर तो उनकी पत्नी ब्लू कुर्ते में पोज देती हुई दिखाई दी। वहीं सारा को देख तो लोगों के निगाहें ही थम गई। सारा तेंदुलकर ने होने वाली दुल्हन और दूल्हे की तस्वीर भी शेयर की है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं सारा

सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती है। वह होलीडे वेकेशन से तस्वीरें शेयर कर फैंस को दीवाना बनाती है। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो फिलहाल वह अपने करियर पर फोकस कर रही है। वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जा रहा है लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026