---Advertisement---

Satish Kaushik Death: मामले में चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस को मिली ‘आपत्तिजनक दवाइयां’

Satish Kaushik Death मामले में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। पुलिस को फॉर्म हाउस से आपत्तिजनक दवाइयां मिली हैं।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 11, 2023 10:45 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 11, 2023 11:22 पूर्वाह्न

Satish Kaushik Death
Follow Us
---Advertisement---

Satish Kaushik Death: मशहूर फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक की पिछले दिनों अचानक मौत हो गई थी। कौशिक की मौत से सभी सदमे में हैं। बताया जा रहा था कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। वे दिल्ली में एक फार्म हाउस पर पार्टी कर रहे थे, इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और 9 मार्च को उनकी मौत हो गई।

चौंकाने वाला खुलासा

कौशिक की मौत मामले में अब एक चौंकाने वाला खुलासा (Satish Kaushik Death) सामने आया है। सूत्रों की मानें तो सतीश कौशिक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि पुलिस को फार्म हाउस से आपत्तिजनक दवाइयों के पैकेट मिले हैं। पुलिस अब इसकी भी जांच कर रही है। सतीश कौशिक की मौत से इस दवाइयों का तो कोई संबंध नहीं है, इसकी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: Satish Kaushik Passes Away: अलविदा सतीश कौशिक, आखिरी दर्शन के लिए उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्स की भीड़

डिटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

कौशिक की मौत मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया कि अभी तक डिटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आया है। डिटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि क्राइम टीम ने फार्म हाउस की तलाशी ली थी। इस दौरान टीम को आपत्तिजनक दवाइयां मिली है, इसकी जांच (Satish Kaushik Death) की जा रही है।

पुलिस मेहमानों की लिस्ट कर रही तैयार (Satish Kaushik Death)

दिल्ली पुलिस ने बिजनेसमैन के घर आए मेहमानों की लिस्ट भी तैयार कर रही है। ये उन लोगों की लिस्ट है जो 8 मार्च को फार्म हाउस में मौजूद थे। दिल्ली पुलिस एक उद्योगपति की भी तलाश कर रही है, जो कौशिक की मौत के बाद से ही फरार बताए जा रहे हैं। साथ ही मामले में अब आपत्तिजनक दवाइयों को लेकर भी दिल्ली पुलिस की जांच जारी है।

विकास मालू के फार्म हाउस पर थी पार्टी (Satish Kaushik Death)

गौर हो कि अभिनेता सतीश कौशिक मुंबई से दिल्ली पार्टी में शामिल होने के लिए आए थे। ये पार्टी दिल्ली के एक बिजनेसमैन के फार्म हाउस पर आयोजित की गई थी। जानकारी के अनुसार सतीश कौशिक अपने दोस्त विकास मालू के फार्म हाउस पर पार्टी करने पहुंचे थे। विकास पर एक पुराना रेप केस भी था, जिसकी दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस डिटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा (Satish Kaushik Death) हो पाएगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Ketan Murder Case

जून 28, 2026

Ram Mandir Chanda Chori

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026