---Advertisement---

क्या Satish Kaushik की मौत भी है एक मिस्ट्री, महिला ने किया दावा- ’15 करोड़ के लिए मेरे पति ने की यह हत्या’

Satish Kaushik: बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक की मौत के बाद से यह मामला लगातार गर्म है। पुलिस ने बीते दिन फार्महाउस से कुछ दवाइयां बरामद की है वहीं अब एक महिला के अनुसार एक्टर की हत्या उनके पति ने 15 करोड़ रुपये के लिए की है। जी हां, इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस हैरान हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 12, 2023 11:24 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Satish Kaushik: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सतीश कौशिक की अचानक मौत से इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक सन्न है। एक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी मौत दिल का दौड़ा पड़ने से हुई है। इस बीच दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने सनसनीखेज दावा किया है। उक्त महिला ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर इस बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

सानवी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर किया दावा

दिल्ली के बिजनेसमैन और कुबेर ग्रुप के डायरेक्टर विकास मालू की दूसरी पत्नी सानवी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा गया है कि उसके पति ने सतीश कौशिक से 15 करोड़ रुपये उधार लिए थे लेकिन वह बाद में उन्हें वापस करने से आनाकानी कर रहे थे। सतीश कई बार पैसे वापस करने की मांग कर चुके थे। इस बात को लेकर मेरे पति और सतीश की दुबई में मुलाकात हुई थी। इस दौरान विकास ने सतीश को पैसे वापस कर देने का वादा किया था।

Also Read: PRIYANKA CHOPRA PRE-OSCAR PARTY में इन सितारों ने दी शिरकत, यहां देखें EXCLUSIVE तस्वीरें

महिला ने पति को लेकर कही ये बात

सानवी ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए आगे लिखा कि सतीश विकास के फार्महाउस में ही बीमार पड़ गए थे। उन्होंने कहा कि यह भी हो सकता है कि विकास ने उन्हें जहर दे दिया हो ताकि उसे सतीश को पैसे ना लौटाने पड़े। हालांकि महिला के इस पत्र को पुलिस ने गंभीरता से लिया है और उम्मीद है कि इस मामले की जांच की जाएगी। इससे पहले सतीश की मौत को लेकर पुलिस ने हार्ट अटैक की बात ही कही थी और उन्होंने कहा था कि हत्या जैसी कोई सबूत हाथ नहीं लगी हैं। वहीं, गौरतलब है कि बीते दिन दिल्ली पुलिस ने फार्महाउस से कुछ दवाइयां बरामद की है। बता दें कि एक्टर की मौत 9 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026