---Advertisement---

Satyaprem Ki Katha: रोमांटिक ट्रेलर देख उछल पड़े लोग, प्यार से लेकर शादी तक में फंसे दिखे कार्तिक और कियारा

Satyaprem Ki Katha: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ‘भूलभुलैया 2’ में देखने के बाद इस कपल को साथ देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कियारा और कार्तिक की जोड़ी इस फिल्म में भी उम्मीदों पर खड़ी उतरी है। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 5, 2023 12:16 अपराह्न | Updated: जून 5, 2023 1:37 अपराह्न

Satyaprem Ki Katha
Follow Us
---Advertisement---

Satyaprem Ki Katha: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ‘भूलभुलैया 2’ में देखने के बाद इस कपल को साथ देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कियारा और कार्तिक की जोड़ी इस फिल्म में भी उम्मीदों पर खड़ी उतरी है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग वाकई जबरदस्त है और फिल्म की कहानी ट्रेलर से साफ जाहिर है। एक लड़का जो शादी के लिए इंतजार में है किसी लड़की के और फिर उसका रोमांस यह देखना लोगों के लिए वाकई काफी एक्साईटमेंट से भरपूर है।

ट्रेलर में दिखी यह कहानी

फिल्म के ट्रेलर से यह साफ है कि इसमें कार्तिक आर्यन सत्यप्रेम के किरदार में नजर आ रहे हैं वहीं कियारा कथा बनी हुई हैं। कार्तिक अपनी शादी की बात फैमली से करते हैं तो उनकी मां उन्हें खुद लड़की ढूंढने कहते हैं। बाद में कार्तिक की मुलाकात कियारा यानी कथा से होती है। दोनों के बीच दोस्ती होती है और फिर प्यार हो जाता है। ट्विस्ट यह है कि दोनों की शादी भी हो जाती है लेकिन बाद में उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ट्रेलर के अंत में दोनों रोते हुए नजर आते हैं। आखिर क्या है पूरी कहानी यह तो फिल रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

ये भी पढ़ें: डेब्यू वेब सीरीज में ही Aryan Khan को मिला शाहरुख से बड़ा तोहफा, कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक का हुआ खुलासा!

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

समीर विद्वांस के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। फिल्म को लेकर लोगों की बैचैनी पिछले लंबे समय से बरकरार है। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी से लेकर किरदार तक काफी खास है जो इसे और भी बज में बरकरार रखा है। यह बात भी सच है कि कार्तिक और कियारा की जोड़ी सुपरहिट है और दोनों अपने किरदार में जान फूंकने में पीछे नहीं रहते हैं। ‘भूलभुलैया 2’ की यह जोड़ी लोगों को इम्प्रेस करने के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखते हैं।

यहां देखें ट्रेलर:-

ये भी पढ़ें: Cricket Viral Video: गौतम गंभीर ने शेयर किया दिल छूने वाला Video, लिखा- ‘बेटियों से बढ़कर नहीं कुछ’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Kangana Ranaut

अप्रैल 17, 2026

Dhurandhar The Revenge Box office Collection Day 29

अप्रैल 17, 2026