---Advertisement---

SECTION 108: लापता बिलेनियर को ढूंढते दिखे Nawazuddin Siddiqui, Teaser लॉन्च पर फ्लॉप फिल्मों को लेकर कहीं ये बात

SECTION 108: नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही 'सेक्शन 108' फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसकी कहानी और किरदार काफी अलग है। इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म को लेकर क्रेज बरकरार है वहीं टीजर लॉन्चिंग के दौरान नवाजुद्दीन कुछ ऐसा कहते हुए नजर आए जिसके बाद वह चर्चा में हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह टीजर काफी वायरल हो रहा है जिसमें नवाज़ुद्दीन लापता बिलेनियर को ढूंढने के लिए मशक्कत करते हुए दिखे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 28, 2023 2:09 अपराह्न | Updated: अगस्त 28, 2023 3:40 अपराह्न

SECTION 108
Follow Us
---Advertisement---

SECTION 108: बॉलीवुड के उन एक्टर्स की बात करें जो अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाने जानते हैं और किसी भी किरदार को बखूबी निभाते हैं तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम टॉप पर है। नवाजुद्दीन अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। अलग-अलग किरदार को किस तरह निभाना है यह एक्टर से बेहतर कौन जा सकता है। वहीं इस सब के बीच नवाजुद्दीन की अपकमिंग फिल्म ‘सेक्शन 108’ का टीजर जारी किया गया है जिसमें एक्टर के अंदाज और लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सीरियस किरदार को निभाने के लिए नवाजुद्दीन जाने जाते हैं। आइए देखते हैं क्या खास है इस टीजर में।

फिल्म का टीजर है वाकई काफी मजेदार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘सेक्शन 108’ टीजर की बात करें तो इसमें वह एक लापता बिलेनियर को ढूंढते हुए नजर आ रहे हैं। जो उनके केस की जीत के लिए जरूरी है। ऐसे में फिल्म में वह काफी अलग किरदार में नजर आएंगे। टीज़र लॉन्चिंग के दौरान बॉलीवुड और टीवी के कई स्टार्स नज़र आए। वहीं 1 मिनट 44 सेकंड के इस टीजर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का अलग-अलग लुक में देख लोग काफी इंप्रेस हो रहे हैं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा रेजिना कसैंड्रा नजर आएंगी। वहीं अनीश बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं।

यहां देखें Video:-

क्या इन फिल्मों को कर पछता रहे हैं नवाज़ुद्दीन

टीजर लॉन्चिंग के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी कुछ ऐसा कह गए जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। दरअसल उनका कहना है कि “मैंने कुछ गलत फिल्में चुन ली थी लेकिन अब मैं अपनी गलती सुधार कर अच्छी फिल्में करना चाहूंगा।” इतना ही नहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है अभी स्क्रिप्ट बहुत ही सावधानी से चुनुंगा। कुछ फिल्में मैंने गलत कर ली लेकिन अब अच्छी फिल्में करूंगा। एक दो प्रयोग खराब हो गए।” गौरतलब है कि हाल ही में एक्टर ‘जोगीरा सा रा रा’, ‘टीकू वेड्स शेरू‘ और अफवाह जैसी फिल्मों में नजर आए थे जिसे फैंस से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026