---Advertisement---

Vicky Kaushal Birthday: राजी स्टार विक्की कौशल की टॉप 5 सुपरहिट फिल्में

राजी स्टार Vicky Kaushal के बर्थडे पर हम आपके लिए उनकी टॉप 5 मूवीज लेकर आए हैं, जिसे आपको जुरूर देखना चाहिए।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 16, 2024 11:09 पूर्वाह्न

Vicky Kaushal
Follow Us
---Advertisement---

Vicky Kaushal: बॉलीवुड फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग एंड नैचुरल एक्सप्रेशन्स से हर किसी को अपना फैन बनाने वाले विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल ले लेकर पर्सनल लाइफ के लिए भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक्टर उन कलाकारों में से एक हैं जो इस इंडस्ट्री से कोई नाता नहीं रखता था पर आज अपनी मेहनत के बदौलत सफलता की उंचाइयां छू रहा है। यहीं विक्की आज अपना 36th बर्थडे मना रहे हैं और अगर आप भी उन्हें देखना पसंद करते हैं तो, आज हम आपके लिए उनकी टॉप 5 मूवीज लेकर आए हैं।

Vicky Kaushal की टॉप 5 फिल्में

चलिए अब उनकी टॉप 5 सुपरहिट फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।

1. सैम बहादुर

1 दिसंबर 2023 को रिलीज़ होने वाली विक्की कौशल की यह शानदार फिल्म काफी अच्छी और सैम बहादुर की लाइफ को रिप्रेजेंट करने वाली मूवी है जिसने बड़े पर्दे पर एक साथ कई बड़ी फिल्मों को जमकर टक्कर दिया था।

2. डंकी

फिल्म डंकी में विक्की कौशल बॉलीवुड के किंग खान उर्फ शाहरुख संग लीड रोल में नजर आए जिसमें लोगों ने उनकी एक्टिंग और शाहरुख़ खान संग उनकी केमिस्ट्री को काफी सराहा है।

3. राज़ी

आलिया भट्ट और विक्की कौशल की धमाकेदार फिल्म राज़ी भी उनकी टॉप फिल्मों में से एक है। फिल्म में विक्की ने एक पाकिस्तानी फौजी का किरदार निभाया है लेकिन, उनका आलिया को सपोर्ट करना और दोनों का रोमांस लोगों को काफी पसंद आया।

4. उरी द सर्जिकल स्ट्राइक

फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक काफी शानदार और रौंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म है जिसमें भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई स्ट्राइक और दोनों देशों के बीच हुए तनावों को दिखाया गया है।

5. मसान

विक्की कौशल की इस सुपरहिट फिल्म मसान में जातिवाद, रोमांटिक लव स्टोरी के साथ-साथ देश की ग्राउंड रियलिटी को दिखाया गया है। अगर आप कुछ नया और अच्छा देखना चाहते हैं तो, आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026