---Advertisement---

क्या सुहाना खान के करियर को उड़ान दे पाएंगे Shah Rukh Khan? फिल्म के लिए पानी की तरह बहा रहे इतने करोड़

Shah Rukh Khan: सुहाना खान के करियर में एक पंख जोड़ने के लिए शाहरुख खान खुद करेंगे इस पर काम, पैसे की तरह बहा रहे हैं पैसे और खुद भी करेंगे स्क्रीन शेयर। लेटेस्ट अपडेट जानने के बाद फैंस हैरान रह गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 16, 2024 4:28 अपराह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: साल 2023 में शाहरुख खान की तीन फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और फैंस ने इसे खूब प्यार भी दिया। वहीं अब शाहरुख खान 2025 में एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। कहा जा रहा है कि वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ इस बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। ‘किंग’ फिल्म को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार बज बरकरार है और एक साथ बाप बेटी की जोड़ी देखने के लिए फैंस भी सुपर एक्साइटेड हैं। शाहरुख खान अपनी बेटी के करियर को उड़ान देने के लिए काफी पैसे भी खर्च कर रहे हैं।

सुहाना खान के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं Shah Rukh Khan

रिपोर्ट्स की माने तो अपनी फिल्म किंग के लिए शाहरुख खान काफी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म में सुजॉय घोष और सिद्धार्थ आनंद एक साथ काम करते हुए दिखाई देंगे। सभी का मकसद सिर्फ यही है कि सुहाना खान की करियर में एक पंख देना और इसके लिए शाहरुख खान कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि सुहाना के साथ फिल्म में खुद किंग खान दिखाई देने वाले हैं।

खर्च कर रहे इतने करोड़

रिपोर्ट्स की माने तो रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान प्रोड्यूस कर रही है। इस फिल्म के लिए किंग खान ने करीब 200 करोड रुपए लगाए हैं। ऐसे में फिल्म कई मायनों में खास होने वाली है लेकिन क्या पैसे के बल पर किंग खान सुहाना खान की एक्टिंग को दुनिया के सामने ला पाएंगे यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

कब रिलीज होगी यह फिल्म

रिपोर्ट्स की माने तो इसी साल में इसकी जून में शूटिंग शुरू हो जाएगी और अभी फिलहाल प्री प्रोडक्शन का काम चल रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल 2025 के जून के बाद फिल्म ऑन फ्लोर होंगी। फैंस के बीच यह खबर फिलहाल काफी ट्रेंड में है और लोग इसे लेकर हर अपडेट जानने के लिए बेताब है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026