---Advertisement---

Don 3 से कटा शाहरुख खान का पत्ता! फरहान अख्तर की फिल्म में इस चॉकलेटी एक्टर को मिली एंट्री

Don 3: एक बार फिर से सिक्वल बनाने की धूम बॉलीवुड की दुनिया में खूब देखने को मिल रही है। जहां कुछ ही दिनों में ‘ओएमजी 2‘ और ‘गदर 2’ रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं एक और सिक्वल को का इंतजार खत्म होने वाला है। जी हां, ‘डॉन 3’ का इंतजार कर रहे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 8, 2023 2:02 अपराह्न

don 3
Follow Us
---Advertisement---

Don 3: एक बार फिर से सिक्वल बनाने की धूम बॉलीवुड की दुनिया में खूब देखने को मिल रही है। जहां कुछ ही दिनों में ‘ओएमजी 2‘ और ‘गदर 2’ रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं एक और सिक्वल को का इंतजार खत्म होने वाला है। जी हां, ‘डॉन 3’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस फिल्म के दोनों पार्ट को लोगों ने काफी पसंद किया था और तभी से इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब फरहान अख्तर ने एक मोशन पोस्टर शेयर कर इस फिल्म का ऐलान कर दिया है हालांकि उन्होंने इस पोस्टर के जरिए फिल्म का नाम या स्टार कास्ट कुछ भी नहीं बताया लेकिन बैकग्राउंड म्यूजिक से फैंस को यही लग रहा है कि यह शाहरुख खान की डॉन का ही सॉन्ग है।

इस हफ्ते रिलीज होगा ‘डॉन 3’ का टीजर

रिपोर्ट की मानें तो ‘गदर 2’ की स्क्रीनिंग के बाद इस फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा। ऐसे में शायद ‘डॉन 3’ का टीजर इस हफ्ते रिलीज होगा लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि इस बार डॉन के किरदार में शाहरुख खान नहीं बल्कि रणवीर सिंह की एंट्री होने जा रही है। जी हां फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि इस बार शाहरुख खान नहीं बल्कि रणवीर इस किरदार को निभाते हुए नजर आएंगे। ऐसे में कुछ फैंस काफी नाराज हैं क्योंकि डॉन के किरदार में उन्हें शाहरुख को ही देखना पसंद है।

कब रिलीज होगी फिल्म

वहीं अगर ‘डॉन 3’ की बात करें तो फिल्म 2025 में रिलीज होगी। फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर फैंस तो एक्साइटेड हैं लेकिन शाहरुख खान की रिप्लेसमेंट से वे नाराज हैं। वहीं कुछ लोगों का यह कहना है कि बिना शाहरुख खान के इस फिल्म को देखने का कोई मतलब ही नहीं है। गौरतलब है कि डॉन बनकर शाहरुख खान फैंस को काफी पसंद आए थे और यही वजह है कि लोग आज भी उन्हें इस रोल में देखने के लिए बेताब हैं। वैसे फिलहाल फैंस इस फिल्म की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026