---Advertisement---

Zinda Banda: ‘जवान’ के फर्स्ट सॉन्ग में 1000 डांसर्स संग थिरकते दिखे शाहरुख खान, बजट जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Zinda Banda: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। जहां लोग फिल्म के प्रिव्यू वीडियो को काफी पसंद कर रहे थे वहीं अब इसका पहला गाना ‘जिंदा बंदा‘ रिलीज हो गया है। इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कहने में दो राय ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 31, 2023 1:49 अपराह्न

Zinda Banda
Follow Us
---Advertisement---

Zinda Banda: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। जहां लोग फिल्म के प्रिव्यू वीडियो को काफी पसंद कर रहे थे वहीं अब इसका पहला गाना ‘जिंदा बंदा‘ रिलीज हो गया है। इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कहने में दो राय नहीं है कि शाहरुख का डांस किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है। जी हां, शायद आप शाहरुख के इस अंदाज से रूबरू होंगे लेकिन इस गाने में उनके अंदाज ने लोगों को दीवाना बना दिया है। यही वजह है कि वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

शाहरुख का डांसिंग स्किल्स ने खींचा फैंस का ध्यान

मिली जानकारी के मुताबिक मेकर्स इस गाने पर काफी काम कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि लगभग 5 दिनों में इस गाने की शूटिंग की गई थी। चेन्नई ने इस गाने की शूटिंग के लिए कई शहरों से प्रोफेशनल डांसर को हायर किया गया था। वहीं इस गाने में लगभग 1000 डांसर के साथ किंग खान नाचते हुए नजर आ रहे हैं। कहने दो राय नहीं है कि उनका यह गाना वाकई काफी जबरदस्त है और इसमें किंग खान को थिरकते हुए देख किसी का भी दिल झूमने के लिए मजबूर हो जाएगा। इस गाने के लिरिक्स ‘उसूलों पर जहां आंच आए टकराना जरूरी है। जो जिंदा हो तो फिर जिंदा नजर आना जरूरी है’ लाइन किसी के भी दिलों को कायल करने के लिए काफी है।

गाने का बजट जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

मिली जानकारी के मुताबिक इस गाने को बनाने में लगभग 15 करोड़ का बजट लगाया गया है। यह बात सच है कि इतने में एक फिल्म बनाई जाती है लेकिन एटली लिए निर्देशित इस फिल्म के लिए मेकर्स कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते थे इसलिए इस गाने पर काफी खर्च कर चुके हैं। वहीं जब से जिंदा बंदा रिलीज किया गया है तभी से यह ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को अनिरुद्ध रविचंद्र ने अपनी आवाज दी है तो इरशाद कामिल ने इसके बोल लिखे हैं।

यहां देखें Video:-

इस दिन रिलीज हो रही है ‘जवान’

‘जवान’ फिल्म की बात करें तो यह एटली निर्देशित है और यह सिनेमाघरों में 7 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि जैसे किरदार नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण इस फिल्म में शाहरुख की मां बनकर कैमियो रोल में नजर आने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026