---Advertisement---

Salman Khan के गंजे लुक की क्या है वजह! Jawan एक्टर Shah Rukh Khan के जवाब से चौंके फैंस

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने हाल ही में आस्क मी सेशन के दौरान सलमान खान के गंजे लुक को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने अपने और सलमान के बीच के रिश्ते पर जो कहा वह फैंस के लिए वाकई काफी खास है। दोनों को साथ देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड रहते हैं और ऐसे भी एक दूसरे के लिए प्यार देख लोग चौंक गए हैं। उन्होंने खुलेआम एक बड़ी बात कह दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 27, 2023 1:05 अपराह्न

jawan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान‘ को लेकर काफी चर्चा में है। यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं रिलीज से पहले किंग खान फैंस के साथ लगातार ‘आस्क मी सेशन’ के दौरान रूबरू हो रहे हैं। अटपटे और अलग सवाल पूछ कर एक्टर को चौंका देते हैं वहीं बेधड़क जवाब देने में शाहरुख खान भी पीछे नहीं रहते हैं। इस बीच सलमान खान को लेकर एक फैन ने कुछ ऐसा सवाल किया जो चर्चा में है। वहीं तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन इस पर फैन ने जब शाहरूख से सवाल किया तो उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है।

सलमान के गंजे लुक से मचा बवाल

दरअसल बीते दिनों सलमान खान के गंजे लुक ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी। कहा जाने लगा कि शायद ‘टाइगर 3’ में भाईजान गंजे लुक में नजर आने वाले हैं। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना था कि शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ को लेकर प्रमोशन के लिए सलमान ने इस नए लुक को अपनाया है। वहीं फैन के सवाल पर शाहरुख खान ने जवाब दिया। दरअसल किंग खान अपनी अपकमिंग फिल्म में गंजे लुक को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं और लोगों ने उनके लुक को पसंद भी किया था। अब जब फैन ने सलमान को लेकर यह सवाल किया तो जवाब वाकई काफी मजेदार रहा।

शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब

शाहरुख खान के आस्क में सेशन के दौरान एक फैन ने पूछा, “शाहरुख सर सलमान भाई का लेटेस्ट लुक बता रहा है कि वह जवान का प्रमोशन कर रहे हैं। क्या यह सच है।” इस पर किंग खान ने कहा, “सलमान भाई को मुझे प्यार दिखाने के लिए कोई लुक नहीं करना पड़ता वह दिल से ही मुझे हमेशा प्यार करते हैं। बस कह दिया तो कह दिया।” वहीं एक्टर ने फैन की बोलती बंद कर दी। अब इस खबर पर भी अटकलें लगनी बंद हो जाएगी कि सलमान का यह नया लुक शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के लिए है।

‘जवान’ को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें

दरअसल शाहरुख खान आस्क मी सेशन के दौरान फैंस से लगातार रूबरू होते हैं और लोगों के सवाल का मुंह तोड़ जवाब देकर लोगों की बोलती बंद कर देते हैं। वहीं जहां तक ‘जवान’ फिल्म की बात करें तो फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस बिग बजट फिल्म को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें हैं। शाहरुख खान के साथ इसमें नयनतारा नजर आने वाली है वहीं दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में दिखाई देंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026