---Advertisement---

Shah Rukh Khan IPL में खा चुके हैं गाली, अब ऐसे जीता फैंस का दिल

Shah Rukh Khan कुछ महीनों पहले अपनी एक हरकत के चलते फैंस के निशाने पर आ गए थे और अब हर कोई उनकी तारीफें कर रहा है। चलिए जानते हैं कैसे।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 27, 2024 5:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: आज हर कोई बॉलीवुड के किंग उर्फ शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) और IPL 2024 में विजेता रही उनकी टीम कोलकाता नाईट राइडर्स के ही गुण गान गा रहा है। बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख़ आए दिन अपनी किसी न किसी हरकत को लेकर फैंस का दिल जीत ही लेते हैं लेकिन, क्या आपको पता है एक बार एक्टर ने ऐसी हरकत की थी जिससे लोग उनसे खुश नहीं हुए बल्कि वह तो उनपर बुरी तरह भड़क उठे थे। चलिए जानते हैं, आखिर कैसे और क्यों।

IPL में फैंस के निशाने पर आए Shah Rukh Khan

बता दें जब इस साल IPL की शुरुआत हुई तो हर बार की तरह अपनी टीम को मैच में चीयर करने शाहरुख़ खान पहुंचे थे लेकिन, उसी दौरान एक्टर को गैलरी पर खड़े हो कर स्मोक करते और वहां धुआं उड़ाते देखा गया। एक्टर की यह हरकत उनके चाहने वालों को खासा पसंद नहीं आई और हर कोई उन्हें बुरी तरह ट्रोल करने लगा। इसी बीच किसी ने उनकी एंट्री पर रोक लगाने को कहा तो, किसी ने उनकी इस हरकत पर जमकर क्लास लगाईं।

अब ऐसे जीता फैंस का दिल

शाहरुख़ खान का अपने रूठे हुए फैंस को मनाना कुछ आसान नहीं था पर किंग खान के लिए कुछ मुश्किल भी नहीं है। बता दें बीती रात यानी 26 मई 2024 को शाहरुख़ की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स ने पूरे 10 सालों बाद आईपीएल में जीत हासिल की जिससे हर कोई एक बार फिर बॉलीवुड के बादशाह और उनकी शानदार टीम पर अपना दिल हार बैठा है। यहीं बता दें, एक्टर के चाहने वाले उनकी जीत से इतने खुश हैं कि वह खुदको रोक नहीं पा रहे और जमकर शाहरुख़ को शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

बात की जाए किंग खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो, शाहरुख़ खान साल 2023 में अपनी सुपरहिट फिल्मों जैसे जवान और पठान में धूम मचाने के बाद अब अपनी अपकमिंग फिल्म जवान 2 और लियो में नजर आ सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ravi Kishan

जुलाई 17, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 16, 2026

The Odyssey Box Office Prediction

जुलाई 16, 2026

Deepika Padukone

जुलाई 16, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 6

जुलाई 16, 2026

Diljit Dosanjh

जुलाई 16, 2026