---Advertisement---

Shah Rukh Khan ‘किंग’ से बॉक्स ऑफिस को करेंगे हाईजेक, लेटेस्ट एड में स्टाइलिश अवतार ने मचाई सनसनी, क्या आपने देखा

Shah Rukh Khan: किंग फिल्म में नजर आने वाले एक्टर में अपने लेटेस्ट एड से सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। आइए जानते हैं आखिर क्या बोल रहे हैं फैंस और किस तरह से कर रहे हैं रिएक्ट जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 4, 2026 3:58 अपराह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: कुछ सितारों का ओहदा है कुछ ऐसा होता है कि नाम मात्र से फैंस की धड़कनें बढ़ जाती है और निश्चित तौर पर इस लिस्ट में एक नाम शाहरुख खान का जो फैंस के दिलों को क्रेजी बना देना बखूबी जानते हैं। वहीं फिलहाल किंग फिल्म को लेकर चर्चा में रहने वाले एक्टर वीजा के साथ कोलैब किया है और इसके ऑफिशियल ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर शाहरुख खान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं और फैंस उनके लुक को देखकर कायल हो गए हैं। किंग फिल्म से पहले उनके बदले हुए अंदाज पर आखिर यूजर्स किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं आइए जानते हैं।

शाहरुख खान ने किस तरह किया धमाका

शाहरुख खान ने हाल ही में वीज़ा इंडिया के साथ टीम बनाई है जो ब्रांड के नए इनफिनिटली मोर कैंपेन के लिए ऑफिशियल ब्रांड एंबेसडर हैं। उनके लुक को सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्लेटफार्म से शेयर किया जा रहा है। जहां एक्स प्लेटफॉर्म से इसे शेयर करते हुए कैप्शन में कहा गया, “60 साल की उम्र में शाहरुख खान बिल्कुल ही अलग खेल रहे हैं वह अपनी ही अलग लीग में है। असल में वह हमेशा से ऐसे रहे हैं। किसी भी तुलना से पड़े सिर्फ एक ऐड और अपनी मौजूदगी से ही वह आपके चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं।”

Shah Rukh Khan के इस स्टाइलिश अवतार को देख क्रेजी हुए फैंस

इसके साथ ही फैंस का मानना है कि शाहरुख खान की फिल्म किंग बहुत बड़ा होने वाला है। वहीं शाहरुख के इस अवतार की बात करें तो ब्लैक लुक में वह काफी स्मार्ट दिखाई दे रहे हैं और इसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। वहीं स्टाइलिश अवतार को देखकर एक यूजर ने कहा कोई इससे जलन नहीं करेगा। एक ने कहा कोई स्क्रीन प्रजेंस को मैच नहीं कर सकता बॉक्स ऑफिस पर किंग से हाईजैक होने वाला है। एक यूजर ने कहा क्या बात है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान हर बार से हटकर किंग में नजर आने वाले हैं जिसमें उनके ग्रे अवतार को काफी पसंद किया गया है। वहीं इस सबके बीच कहा जा रहा है कि यह क्रिसमस की मौके पर रिलीज हो सकती है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026