---Advertisement---

Shah Rukh Khan के न्यू लुक को देख फैंस की बढ़ी बेताबी, वीडियो पर यूजर बोले- ‘साइलेंट डॉन आ गया…’

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इसे देखने के बाद लोगों की धड़कने बढ़ गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 18, 2024 11:34 पूर्वाह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) वह नाम जिसे सुनने के बाद दुनिया किस कदर क्रेजी है इसमें कोई शक नहीं है। शाहरुख को देखने के बाद लोगों की निगाहें अटक जाती है और इस सबके बीच एक्टर को एक बार फिर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इसका वीडियो (Shah Rukh Khan Viral Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है अपने स्वैग से एक बार फिर लोगों के दिलों को जीतने में शाहरुख खान कामयाब रहे। वही वजह है कि वीडियो पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास।

Shah Rukh Khan का जबरदस्त लुक

लंबे समय बाद शाहरुख खान का बदला हुआ अंदाज देखने को मिला। वीडियो जब वायरल हुई तो लोगों की निगाहें किंग खान के न्यू हेयर स्टाइल पर अटक गई जिसमें वह छोटे बाल में काफी डैशिंग नजर आ रहे थे। फैंस उनके इस नए अवतार को खूब पसंद कर रहे हैं और शाहरुख खान पर प्यार लुटाते हुए नजर आए। इस दौरान उनका अंदाज देखने लायक था। ब्लैक इनर को शाहरुख खान ब्राउन लेदर जैकेट और डेनिम के साथ स्टाइल कर रहे थे। वहीं लुक को कंप्लीट करते हुए उन्होंने ब्लैक टोपी और गॉगल्स को भी स्टाइल किया था।

Video देख Shah Rukh Khan के कायल हुए फैंस

Viral Bhayani इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में सिक्योरिटी के बीच शाहरुख खान नजर आते हैं और इस दौरान उनके मैनेजर पूजा ददलानी भी है। वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और एक यूजर ने लिखा साइलेंट डॉन आ गया तो दूसरे ने कहा रियल किंग खान। एक ने कहा बॉलीवुड के किंग तो दूसरे ने कहा इसे कहते हैं रॉयल एंट्री। एक यूजर ने उनके लेदर जैकेट पर प्यार लुटाया।

इस फिल्म में नजर आएंगे Shah Rukh Khan

वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार शाहरुख खान को ‘डंकी’ फिल्म में देखा गया था। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक वह बहुत जल्द अपनी बेटी सुहाना खान के साथ ‘किंग’ फिल्म से धमाका करने के लिए आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Kangana Ranaut

अप्रैल 17, 2026

Dhurandhar The Revenge Box office Collection Day 29

अप्रैल 17, 2026