---Advertisement---

Shah Rukh Khan को राम चरण के फैंस ने लगाई फटकार, ‘इडली वड़ा’ सुनकर तिलमिला उठी RRR एक्टर की मेकअप आर्टिस्ट

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। दरअसल अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की प्री वेडिंग बैश में उनकी एक टिप्पणी उन पर भारी पड़ गई है जिसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें लताड़ लगा रहे हैं। किंग खान ने भले ही मजाक में रामचरण को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 5, 2024 11:18 पूर्वाह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। दरअसल अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की प्री वेडिंग बैश में उनकी एक टिप्पणी उन पर भारी पड़ गई है जिसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें लताड़ लगा रहे हैं। किंग खान ने भले ही मजाक में रामचरण को ‘इडली वडा’ कह दिया हो लेकिन उनके फैंस को यह नागवारा गुजर रहा है। यही वजह है कि फैंस भड़क उठे हैं। पहले रामचरण की मेकअप आर्टिस्ट जेबा हसन ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी भड़ास निकाली। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स भी कड़ी टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग इसे नस्लवादी व्यवहार से जोड़ रहे हैं।

Shah Rukh Khan ने राम चरण को मंच पर बुलाया वह पसंद नहीं आया

इसका वीडियो पिंकविला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। राम चरण की मेकअप आर्टिस्ट जेबा हसन ने वीडियो पर कमेंट कर कहा, ”मैं एसआरके की बहुत बड़ी फैन हूं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने राम चरण को मंच पर बुलाया वह मुझे वास्तव में पसंद नहीं आया।”

Shah Rukh Khan पर दुर्व्यवहार करने का आरोप

Zeba Hassan

मेकअप आर्टिस्ट जेबा हसन ने शाहरुख खान पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया और कहा, “इडली वड़ा राम चरण कहां है तू??? इसके बाद मैं बाहर चली गई। राम चरण जैसे स्टार के प्रति इतना अपमानजनक व्यवहार?” जेबा हसन इतने पर ही नहीं रुकी और उन्होंने आगे कहा, “यह अजीब है कि हर कोई हमें कम भुगतान करना चाहता है क्योंकि हम साउथ इंडिया से हैं जबकि किसी कलाकार को एक ही चीज के लिए तीन गुना भुगतान करना ठीक है अगर वह कलाकार दिल्ली या मुंबई का है।”

Shah Rukh Khan पर भड़के फैंस

इस टिप्पणी को यूजर्स नस्लवादी से जोड़ रहे हैं और उन्हें यह बात अच्छी नहीं लगी कि इतने बड़े सुपरस्टार को बड़ी मंच पर ‘इडली’ बाद कहा जा रहा है और यह साउथ स्टार का अपमान बताया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, “एक साउथ इंडियन डायरेक्टर ने उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म दी और शाहरुख खान रामचरण को इडली कहकर दक्षिण भारतीयों के प्रति नस्लवादी व्यवहार कर रहे हैं।” तो दूसरे ने कहा, “शाहरुख खान साउथ के रामचरण को इडली कह कर उनके प्रति नस्लवादी व्यवहार कर रहे हैं।”

Shah Rukh Khan की टिप्पणी की हो रही आलोचना

दरअसल अगर इस बारे में पूरी बात की जाए तो शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान रामचरण के हिट आईकॉनिक सॉन्ग जो ऑस्कर विनिंग है ‘नाटू नाटू’ पर डांस करते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद अंत में शाहरुख खान ने मजाक में कहा कि ‘इडली वडा रामचरण कहां है तू’। यह मजाक रामचरण भले ही बर्दाश्त कर लिए हो लेकिन उनकी मेकअप आर्टिस्ट और फैंस को गवारा नहीं लगा और वह उन्हें सोशल मीडिया पर फटकार लगा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026