---Advertisement---

महाराष्ट्र CM के घर ‘गणपति बप्पा’ का दर्शन करने पहुंचे Shah Rukh Khan और Salman Khan, दोनों एक्‍टर को साथ देख फैंस हुए बेताब

Shah Rukh Khan Salman Khan: सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के घर गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी इंप्रेस हो रहे हैं क्योंकि साथ में बॉलीवुड के दो सुपरस्टार पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: सितम्बर 25, 2023 5:53 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan Salman Khan: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर गणपति बप्पा पूजन में सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। इस दौरान बॉलीवुड सेलेब्स अलग-अलग अंदाज में स्पॉट हुए लेकिन लोगों की नजरें शाहरुख खान और सलमान खान पर अटक गई। बॉलीवुड के दोनों सुपरस्टार का अंदाज देख फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। दरअसल सलमान और शाहरुख मुख्यमंत्री शिंदे के घर गणपति बप्पा के पूजन के लिए दिखे और अंदाज देख फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। इस दौरान गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के बाद उनकी आरती भी करते दिखे।

साथ में पोज देकर जीता दिल

खास बात यह है कि शाहरुख खान और सलमान खान न सिर्फ आरती उतारी और बप्पा के दर्शन किए बल्कि दोनों ने साथ में जमकर पोज भी दिए। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान और शाहरुख खान एकनाथ शिंदे के साथ पोज़ देते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी एक्साइटेड है और इन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। लुक की बात करें तो दोनों काफी खास और अलग स्टाइल में स्पॉट हुए हैं।

खास लुक में नजर आए शाहरुख और सलमान

जहां दोनों सुपरस्टार के लुक की बात करें तो शाहरुख खान इस दौरान मेहरून कुर्ते और काले पजामे में नजर आ रहे हैं। उनका यह लुक वाकई काफी अलग और खास है। उन्होंने इस लुक को एक तौलिये से खास टच दे रहे हैं। वहीं शाहरुख खान की बात कर तो वह ब्लू कुर्ता और पठानी सलवार में हमेशा की तरह डैशिंग दिख रहे हैं।

बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा

वीडियो में दोनों महाराष्ट्र के सीएम से मुलाकात करते हुए नजर आए। फिलहाल दोनों का लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के घर गणपति बप्पा की स्थापना हुई थी और ऐसे में 24 सितंबर को बॉलीवुड सितारे दर्शन करने के लिए पहुंचे और सितारों का जमावड़ा देखने को मिला।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment