---Advertisement---

Shah Rukh Khan: ‘दूसरी जर्सी आप पर अजीब लगेगी…’ वेस्ट इंडीज खिलाड़ी ने केकेआर से ली विदाई तो चुप नहीं रहे एसआरके, जानें क्या कहा

Shah Rukh Khan: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से आंद्रे रसेल ने विदाई ली लेकिन अब वह एक नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं शाहरुख खान ने इस बारे में कैसे उन्हें बधाई दी है जो अब चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 30, 2025 6:11 अपराह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेलने वाले आंद्रे रसेल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी रिटायरमेंट की घोषणा की। ऐसे में विदाई को लेकर केकेआर के मालिक शाहरुख खान चुप नहीं रह सके और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा। आइए जानते हैं शाहरुख खान ने ऐसा क्या कहा जिसे लेकर चर्चा हो रही है। वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी आंद्रे रसेल आईपीएल में लगभग एक दशक से कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ अपनी खतरनाक पारी खेल रहे थे। इस दौरान उन्होंने ऑलराउंडर बनकर सामने वाली टीम की बोलती बंद की है। अब ऐसे में शाहरुख खान ने रिटायरमेंट को लेकर क्यों शुभकामनाएं दी है।

Shah Rukh Khan के केकेआर से आशियाना नहीं बदल रहे आंद्रे रसेल बस बदल जाएगी भूमिका

दरअसल आंद्रे रसेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो को पोस्ट कर कहा, “आईपीएल के जूते उतार रहा हूं लेकिन स्वैगर नहीं। आईपीएल में क्या सफर रहा है 12 सीजन की यादें और कोलकाता नाइट राइडर्स फैमिली की तरफ से ढेर सारा प्यार। मैं दुनिया भर की हर दूसरी लीग में छक्का मारता रहूंगा और विकेट लेता रहूंगा और सबसे अच्छी बात मैं घर नहीं छोड़ रहा हूं। आप मुझे एक नए रोल में देखेंगे केकेआर के सपोर्ट स्टाफ में 2026 के पावर कोच के तौर पर नया चैप्टर वही एनर्जी हमेशा नाइट।”

आंद्रे रसेल के लिए शाहरुख खान क्या बोले

इस मौके पर शाहरुख खान ने लिखा, “शानदार यादों के लिए धन्यवाद आंद्रे। हमारे शानदार योद्धा कोलकाता नाइट राइडर्स में आपका योगदान यादगार है और एक खिलाड़ी के तौर पर आपकी शानदार यात्रा के एक और चैप्टर पावर कोच। हमारे बैगनी और सुनहरे रंग के लड़कों को ज्ञान और बेशक ताकत देते हुए। और हां कोई भी दूसरी जर्सी आप पर अजीब लगेगी मेरे दोस्त जिंदगी भर के लिए। लव यू टीम और खेल से प्यार करने वाले सभी लोगों की तरफ से।”

पोस्ट से इतना तो साफ है कि शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आंद्रे रसेल अब एक नई भूमिका में नजर आएंगे। इसके लिए क्रिकेटर भी काफी उत्साहित है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Peddi Box Office Collection Day 2

जून 6, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Ranveer Singh

जून 6, 2026

Jahnvi Kapoor

जून 6, 2026

Neha Kakkar

जून 6, 2026

Elvish Yadav

जून 5, 2026