---Advertisement---

Shah Rukh Khan के सिर पर बने टैटू का है दीपिका से कनेक्शन! इस शख्स ने Jawan को लेकर किया बड़ा खुलासा

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। बीते दिनों प्रिव्यू टीजर जारी किया गया है और लोगों के बीच से इसका खुमार हटने का नाम नहीं ले रहा है। लोग इसे बार-बार देख रहे हैं वहीं किंग खान के बाल्ड लुक ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 14, 2023 11:33 पूर्वाह्न

shah rukh khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। बीते दिनों प्रिव्यू टीजर जारी किया गया है और लोगों के बीच से इसका खुमार हटने का नाम नहीं ले रहा है। लोग इसे बार-बार देख रहे हैं वहीं किंग खान के बाल्ड लुक पर लोगों की नजरें अटक गई है। सोशल मीडिया पर शाहरुख की गंजे लुक में तस्वीरें खूब चर्चा में है और ऐसे में फैंस की नजरें किंग खान के टैटू पर चली गई जो बाल हटने के बाद उनके माथे पर साफ दिखाई दे रहा है। ऐसे में लोग इस बात को जानने के लिए उत्साहित थे कि आखिर इस टैटू में क्या लिखा है और इसका फिल्म से क्या कनेक्शन है। अब इस बारे में खुलासा हो गया है तो आइए जानते हैं क्या है यह पूरी खबर।

इस ट्रेड एनालिस्ट ने कर दिया टैटू का खुलासा

ट्विटर पर ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने शाहरुख खान के टैटू के बारे में खुलासा कर दिया है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए फैंस को बता दिया कि आखिर टैटू में क्या लिखा है। उन्होंने शाहरुख खान की एक तस्वीर शेयर कर लोगों को जानकारी दी जिसमें टैटू और उस पर लिखे शब्द भी साफ झलक रहे हैं। वहीं मनोबाला ने ट्वीट कर कहा, “जबान प्रीव्यू से शाहरुख खान के माथे पर बने टैटू पर लिखा है मां जगत जननी।” ऐसे में इस शब्द का कनेक्शन फिल्म से जोड़ा जा रहा है।

क्या दीपिका पादुकोण के लिए है शाहरुख का यह टैटू

गौरतलब है कि ‘जवान’ के प्रीव्यू में दीपिका पादुकोण भी नजर आई थी और लोगों का कहना है कि वह इस फिल्म में शाहरुख खान की मां के किरदार में नजर आने वाली हैं। वहीं जब शाहरुख के माथे पर ‘मां जगत जननी’ लिखा है तो लोग इसे दीपिका पादुकोण से भी जोड़ रहे हैं और उनका कहना है कि यह पक्का दीपिका से रिलेट कर रहा है। वह उनकी मां का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। एटली निर्देशित यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिलहाल लोगों को इस फिल्म का इंतजार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ranveer Singh

अप्रैल 4, 2026

Cancer

अप्रैल 4, 2026

Weight Loss

अप्रैल 3, 2026

Kanpur Viral Video

अप्रैल 3, 2026

Viral Video

अप्रैल 3, 2026

Facial Swelling

अप्रैल 3, 2026