---Advertisement---

Shah rukh Khan की इस अनसीन तस्वीर ने लोगों की बढ़ाई बेताबी, क्या पॉप सिंगर रिहाना के फैन हैं किंग खान

Shah rukh Khan: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी बहुत जल्द राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। हाल ही में दोनों की प्री वेडिंग सेरेमनी जामनगर में सेलिब्रेट हुई जिसमें नेशनल और इंटरनेशनल सितारे शिरकत करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 10, 2024 2:43 अपराह्न

Shah rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah rukh Khan: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी बहुत जल्द राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। हाल ही में दोनों की प्री वेडिंग सेरेमनी जामनगर में सेलिब्रेट हुई जिसमें नेशनल और इंटरनेशनल सितारे शिरकत करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो और तस्वीरें खूब चर्चा में है और इसी में से शाहरुख खान की एक अनदेखी तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। आईए देखते हैं आखिर क्या है इस तस्वीर में खास और क्यों हैं किंग खान चर्चा में।

Shah rukh Khan रिहाना संग दे रहे पोज

दरअसल वायरल हो रही इस तस्वीर में शाहरुख खान इंटरनेशनल पॉप सेंसेशन रिहाना के साथ पोज़ देते हुए नजर आए। इसे देखने के बाद लोग यह कह रहे हैं कि क्या शाहरुख खान रिहाना के फैन हैं। तस्वीर में शाहरुख खान ब्लैक सूट में इंटरनेशनल पॉप सिंगर के साथ पोज दे रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर में सिर्फ शाहरुख या फिर रिहाना ही नहीं है बल्कि और भी कई लोग दिखाई दे रहे हैं।

Shah rukh Khan ही नहीं ये लोग भी आए नजर

इस अनसीन फोटो की झलक देखने के बाद फैंस की निगाहें अटक गई है। दरअसल इस फोटो में पॉप सेंसेशन के बगल में शाहरुख खान नजर आ रहे हैं तो दूसरी साइड होने वाली दुल्हन राधिका। इस तस्वीर में शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान के अलावा अनंत अंबानी, श्लोका मेहता और ईशा अंबानी भी दिखाई दे रही हैं। तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी तारीफ मिल रही है और किंग खान के फैन यह जानने के लिए बेताब है कि क्या शाहरुख खान भी रिहाना के फैन हैं।

Shah rukh Khan संग देखने को मिला रिहाना का जलवा

गौरतलब है कि तीन दिनों तक चलने वाले प्री-वेडिंग बैश में पहले दिन रिहाना का जलवा देखने को मिला। उन्होंने एनर्जेटिक परफॉर्मेंस से सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटोर गई। वहीं किंग खान भी इस प्री वेडिंग पार्टी में खूब तड़का लगाते हुए नजर आए जिसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sana Saeed

जुलाई 18, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 8

जुलाई 18, 2026

The Odyssey Box Office Collection Day 1

जुलाई 18, 2026

Aamir Khan

जुलाई 18, 2026

Priyanka Chopra

जुलाई 18, 2026

Madhuri Grover

जुलाई 17, 2026