---Advertisement---

Shahid Kapoor Tripti Dimri को साथ देखने की ख्वाहिश होगी इस दिन पूरी, Sajid Nadiadwala की फिल्म को लेकर क्या बोल रहे फैंस

Shahid Kapoor Tripti Dimri: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी को एक साथ देखने के लिए फैंस पिछले लंबे समय से इंतजार कर रहे थे जबसे उनकी एक साथ फिल्म की अफवाहें उड़ी। अब ऐसे में साजिद नाडियाडवाला की तरफ से अनाउंसमेंट कर दी गई है। इसके साथ ही रिलीज तारीख की भी घोषणा की गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 18, 2024 1:58 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 18, 2024 6:38 अपराह्न

Shahid Kapoor Tripti Dimri
Follow Us
---Advertisement---

Shahid Kapoor Tripti Dimri: साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म की ऑफिशल अनाउंसमेंट कर दी गई है और इसके साथ ही रिलीज तारीख भी लॉक कर दी गई है। यह वही फिल्म है जिसे लेकर लंबे समय से अटकलों का बाजार गर्म था कि इसमें कार्तिक आर्यन नजर आ सकते हैं। हालांकि लेटेस्ट पोस्ट से इतना तो साफ है कि इस फिल्म में कार्तिक की जगह शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) नजर आने वाले हैं। वहीं उनके साथ रोमांस फरमाती दिखाई देंगे तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) जो निश्चित तौर पर फैंस के लिए तोहफे से कम नहीं है। आइए जानते हैं आखिर कब रिलीज हो रही है यह फिल्म।

Shahid Kapoor Tripti Dimri की फिल्म को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट

दरअसल इस फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए साजिद नाडियाडवाला ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा, “साजिद नाडियाडवाला विशाल भारद्वाज की फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं। 6 जनवरी 2025 को एक शानदार सिनेमाई यात्रा शुरू होगी। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी।” इसके साथ ही इस फिल्म में स्टार कास्ट की भी घोषणा की गई है जिसमें शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, रणदीप हुडा की पुष्टि की गई है। अब ऐसे में इन स्टार कास्ट के साथ इस फिल्म को देखना निश्चित तौर पर इंटरेस्टिंग होने वाला है।

Shahid Kapoor Tripti Dimri की फिल्म को लेकर पिछले लंबे समय से शोर

गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा था जिसके बाद उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे। उन्होंने लिखा था, “तैयारी का समय, नया साल नया माल, नेक्स्ट कैरेक्टर नेक्स्ट फिल्म।” अब शाहिद तृप्ति के साथ क्या कमाल दिखाते हैं यह देखना निश्चित तौर पर दिलचस्प है। वहीं साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन और विशाल भारद्वाज की कहानी निश्चित तौर पर इसे एक अलग लेवल तक ले जाने के लिए काफी है।

Shahid Kapoor Tripti Dimri की फिल्मों का है लोगों का इंतजार

Shahid Kapoor Tripti Dimri की फिल्म अनाउंसमेंट के बाद फैंस वॉव और हैदर 2 लोडिंग कह रहे हैं। जहां तक बात करें शाहिद कपूर की तो वह बहुत जल्द ‘देवा’ फिल्म में भी नजर आने वाले हैं जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 31 जनवरी 2025 को रिलीज हो सकती है जिसमें उनके साथ पूजा हेगडे दिखाई देंगी। वहीं बात करें तृप्ति डिमरी की तो उन्हें राजकुमार राव के साथ ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ और कार्तिक आर्यन के साथ ‘भूल भुलैया 2’ में देखा गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026