---Advertisement---

Shaitaan Song Aisa Main Shaitaan: अजय देवगन की फैमिली को डराते दिखे आर माधवन, खौफनाक अंदाज में आए नजर

Shaitaan Song Aisa Main Shaitaan: अजय देवगन और आर माधवन की अपकमिंग फिल्म ‘शैतान‘ काफी चर्चा में है और लोग इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर को देखने के बाद फिल्म को लेकर लगातार बज बरकरार है और ऐसे में मेकर्स ने फैंस को एक्साइटेड करने के लिए फिल्म का ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 29, 2024 2:19 अपराह्न

Shaitaan Song Aisa Main Shaitaan
Follow Us
---Advertisement---

Shaitaan Song Aisa Main Shaitaan: अजय देवगन और आर माधवन की अपकमिंग फिल्म ‘शैतान‘ काफी चर्चा में है और लोग इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर को देखने के बाद फिल्म को लेकर लगातार बज बरकरार है और ऐसे में मेकर्स ने फैंस को एक्साइटेड करने के लिए फिल्म का गाना ‘ऐसा मैं शैतान’ जारी किया है। इस गाने में आर माधवन अपने इशारे पर अजय देवगन की फैमिली को नचाते हुए नजर आ रहे हैं। आर माधवन इस गाने में अजय देवगन पर भारी पड़ते हुए देख रहे हैं और फैंस इस हॉरर फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं।

Shaitaan Song Aisa Main Shaitaan अजय की फैमिली को उंगलियों पर नचाते दिखे माधवन

2 मिनट 7 सेकंड के इस वीडियो में आर माधवन का खौफनाक अंदाज देखने लायक है और वह शैतानी अवतार में सुर्खियों में आ गए हैं। अजय देवगन की बेटी को अपने वश में कर उनकी फैमिली को अपनी उंगलियों पर नचाते हुए दिखे और यह गाना भी सुपर एक्साइटेड कर देने के लिए काफी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे आर माधवन शैतान बनकर अजय की बेटी को अपने वश में करके उससे अपनी बात मनवाने के लिए मजबूर करते हुए नजर आते हैं।

Shaitaan Song Aisa Main Shaitaan को रफ्तार ने दी आवाज

सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म Shaitaan Song Aisa Main Shaitaan को रफ्तार ने अपनी आवाज दी है तो इस गाने के बोल कुमार के हैं। फिल्म का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पांडे और अभिषेक पाठक ने मिलकर किया है। फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के निर्देशन की बात करें तो यह विकास बहल की है। इस गाने को अजय देवगन ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ना ही वह मिला था और ना ही वो मिटेगा अब हर तरफ सिर्फ शैतान दिखेगा।” शैतान फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका नजर आने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026