---Advertisement---

क्या पेरिस फैशन वीक में NO ड्रेस पहनकर Shakira भेज रही एक्स हस्बैंड को मैसेज! इस फेमस सिंगर के साथ पोज देती आई नजर

Shakira: हॉलीवुड की पॉपुलर पॉप सिंगर शकीरा किसी पहचान की मोहताज नहीं है। शकीरा अपने गाने के अलावा फैशन सेन्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहती है। वहीं हाल ही में उन्हें पेरिस फैशन वीक के दौरान स्पॉट किया गया और इस दौरान लोगों की ध्यान उनकी ड्रेस पर अटक गई। जी हां, शकीरा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 6, 2023 12:25 अपराह्न

Shakira
Follow Us
---Advertisement---

Shakira: हॉलीवुड की पॉपुलर पॉप सिंगर शकीरा किसी पहचान की मोहताज नहीं है। शकीरा अपने गाने के अलावा फैशन सेन्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहती है। वहीं हाल ही में उन्हें पेरिस फैशन वीक के दौरान स्पॉट किया गया और इस दौरान लोगों की ध्यान उनकी ड्रेस पर अटक गई। जी हां, शकीरा का यह अंदाज देखने लायक है और हाउते कॉउचर फैशन वीक के दौरान विक्टर एंड रॉल्फ शो में अपनी अदाओं से जादू चलाने में कामयाब हुई। शकीरा की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। ये फोटोज इसलिए भी खास है क्योंकि इस दौरान शकीरा पॉपुलर सिंगर कैमिला कैबेलो के साथ भी पोज दे रही हैं।

खास ड्रेस में पोज देती दिखी शकीरा

वायरल हो रही तस्वीरों की बात करें तो इस दौरान शकीरा व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं जो फ्रंट कट है। इस ड्रेस पर NO लिखा है जो काफी स्टाइलिश है। वहीं ड्रेस की डिजाइन से लेकर इसकी कारीगरी तक बेहद खास है। सिंगर ने इस लुक को मिनिमल मेकअप और शॉर्ट हेयर स्टाइल से खास बनाती हुई नजर आई। सिंगर काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

कैमिला के साथ नजर आई शकीरा

कैमिला के साथ पोज देती हुई शकीरा पाउट करती हुई नजर आई। इस दौरान दोनों ही सिंगर काफी खूबसूरत नजर आ रही है और यही वजह है कि फैंस के लिए फोटोज किसी ट्रीट से कम नहीं है। फोटोज को शेयर करते हुए शकीरा ने लिखा, “कैमिला के साथ हैंगिंग।” इस फोटो में दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखने लायक है और इंटरनेशनल स्टार सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

क्या एक्स हसबैंड के लिए शकीरा ने पहनी यह ड्रेस

वहीं सोशल मीडिया पर शकीरा का या NO ड्रेस काफी चर्चा में है और लोग इस पर तरह-तरह की बातें बनाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि शकीरा ने इसे अपने एक्स हसबैंड जेरार्ड पिक के लिए चुना है और वह इसके जरिए जेरार्ड को मैसेज देना चाह रही है। हालांकि सच्चाई क्या है यह तो शकीरा ही जाने लेकिन उनका स्टाइल सोशल मीडिया पर फिलहाल खूब चर्चा में है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि शकीरा और जेरार्ड 2022 में अलग हो चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 17, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 2

अक्टूबर 17, 2026

Kavya Maran

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026