---Advertisement---

Shark Tank India Season 3: ‘नकली हीरे’ बनाने में इन 5 शार्क ने दिखाई दिलचस्पी, इतने करोड़ में हुई डील

Shark Tank India Season 3: शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 में एक ऐसे स्टार्टअप को सभी शार्क की तरफ से डील मिली जो अब चर्चा में है दरअसल नकली हीरे बेचने वाले भाई बहन की एक जोड़ी को देख सभी शार्क इंप्रेस हुए और उन्होंने पलक झपकते डील फाइनल कर दिया।सोशल मीडिया पर यह चर्चा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 11, 2024 3:55 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 6:15 अपराह्न

Shark Tank India Season 3:
Follow Us
---Advertisement---

Shark Tank India Season 3: शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 में एक ऐसे स्टार्टअप को सभी शार्क की तरफ से डील मिली जो अब चर्चा में है दरअसल नकली हीरे बेचने वाले भाई बहन की एक जोड़ी को देख सभी शार्क इंप्रेस हुए और उन्होंने पलक झपकते डील फाइनल कर दिया।सोशल मीडिया पर यह चर्चा में है।दरअसल नकली हीरे बनाने वाले इस स्टार्टअप को भाई बहन की जोड़ी ने शुरू तो किया लेकिन उन्हें उम्मीद है कि भारत में जल्द इस बिजनेस की काफी डिमांड होने वाली है।आईए जानते हैं आखिर किसी बिजनेस को शार्क से मिली हरी झंडी।

Shark Tank India Season 3 में पहुंची नकली हीरे बनाने वाली कंपनी

दरअसल नकली हीरे की ज्वेलरी को बेचने के लिए jewelbox कंपनी एक भाई और बहन की जोड़ी चलाती है जिसकी शुरुआत 2022 में विदिता कोचर और निपुण कोचर ने की थी। नकली हीरे दरअसल ग्रोन डायमंड होते हैं जो हीरे की लैब में तैयार तो किए जाते हैं लेकिन यह असली नहीं होते हैं। जहां मार्केट वैल्यू 4 लाख के हीरे की ग्रोन डायमंड 50000 में ही आ जाती है। ऐसे में उम्मीद है कि बहुत जल्द इस बिजनेस को मुनाफा मिलने वाला है।

Shark Tank India Season 3 में आई कंपनी की ऐसे हुई शुरुआत

कंपनी की शुरुआत की बात करते हुए विदिता ने कहा कि इस बारे में उन्होंने 2021 में सोचा जब उनके पति अमन ने उन्हें एक डायमंड रिंग देकर प्रपोज किया। जब इतनी महंगी रिंग को लेकर विदिता ने पति से सवाल किया तो पति अमन ने उन्हें बताया कि यह असली हीरा नहीं बल्कि लैब ग्राउंड डायमंड है। विदिता इसके बाद अपने भाई निपुण के साथ मिलकर इस बिजनेस को शुरू करने का फैसला किया। भाई बहन की जोड़ी शार्क को इंप्रेस करने में कामयाब रही।

Shark Tank India Season 3 में इतने की डील

जहां तक शार्क टैंक इंडिया में इस डील की बात करें तो यह इस सीजन में पहली दफा है जब सभी शार्क ने मिलकर दिलचस्पी दिखाई है। पिचर्स को इस स्टार्टअप के लिए सभी शार्क ने इन्वेस्टमेंट देने की बात की। दरअसल भाई बहन की जोड़ी ने अपने स्टार्टअप के लिए 50 करोड़ की वैल्यूएशन की मांग की थी। उन्होंने 2% इक्विटी के लिए एक करोड रुपए की डील ऑफर की थी लेकिन अंत में विदिता और निपुण को पांच शार्क से 2 करोड रुपए के निवेश के बदले 6% इक्विटी यानी 33.33 करोड रुपए ऑफर मिला।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026