---Advertisement---

Shefali Jariwala की मौत को क्यों Reddit यूजर ने जोड़ा Divya Bharti से कनेक्शन! सवाल उठाते हुए पूछा ‘क्या यह है सिर्फ संयोग या…’

Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर रेडिट यूज़र ने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद इसे 1993 में दिव्या भारती की मौत से भी जोड़ा गया है। आइए जानते हैं आखिर क्यों है क्रेडिट यूजर का यह पोस्ट चर्चा में है जहां सवाल खड़े होते हुए नजर आया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 1, 2025 5:38 अपराह्न

Shefali Jariwala
Follow Us
---Advertisement---

Shefali Jariwala: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला की मौत को लोग भूल नहीं पा रहे हैं। एक ऐसी शख्स जो हमेशा कैमरे पर मुस्कुराती हुई नजर आती थी वह हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चली गई। यह निश्चित तौर पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं जहां पहले हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से Shefali Jariwala की मौत बताई जा रही थी तो वहीं बाद में लॉ बीपी की खबरें भी काफी सुर्खियों में रही। इस सब के बीच Reddit यूज़र एक और सवाल खड़े करते हुए नजर आए जहां यह कहा गया कि सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटी की मौत Cooper हॉस्पिटल में ही क्यों होती है। दिव्या भारती की मौत से भी कनेक्शन जोड़ा गया।

Reddit यूजर के इस पोस्ट से Shefali Jariwala के फैंस हो सकते हैं शॉक्ड

दरअसल रेडिट यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा, “मुंबई के कूपर अस्पताल को बॉलीवुड की कुछ सबसे रहस्यमय और हाई प्रोफाइल सेलेब्रिटी मौतों से जोड़ा गया है। Divya Bharti 1993 से लेकर जिया खान 2013 सुशांत सिंह राजपूत 2020, सिद्धार्थ शुक्ला 2021 और शेफाली जरीवाला 2025 तक इन सभी दुखद मामलों का पोस्टमार्टम यही किया गया। हालांकि यह एक सरकारी अस्पताल है लेकिन इन अक्सर विवादस्पद मौतों में कूपर की लगातार संलिप्तता ने अटकलें को जन्म दिया है।”

Reddit यूजर ने Shefali Jariwala की मौत से हटके आगे कहा, “क्या यह सिर्फ एक संयोग हो सकता है या कहानी में कुछ और भी है तथ्य है। इनमें से कई मामलों को आत्महत्या या दिल का दौरा माना गया जो रहस्य को और बढ़ाता है। क्या कूपर सिर्फ एक सुविधा जनक अस्पताल है या पीछे कोई गहरा ज्यादा परेशान करने वाला कारण है।”

कूपर अस्पताल और शेफाली जरीवाला की मौत पर सवाल

यह सच है कि रेडिट यूजर के इस पोस्ट को देखने के बाद निश्चित तौर पर Shefali Jariwala की मौत पर एक बार फिर सवाल उठ सकता है। जहां सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड के बाद पोस्टमार्टम के लिए कूपर गए थे तो सिद्धार्थ शुक्ला के विस्सेरा को कूपर अस्पताल में प्रिजर्व किया गया था। दिव्या भारती का यहां पोस्टमार्टम किया गया था तो जिया खान की Autopsy कूपर अस्पताल में हुई थी। शेफाली जरीवाला का पोस्टमार्टम फिलहाल रिव्यू में रखा गया है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana

अक्टूबर 31, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 16

अक्टूबर 31, 2026

 Filmmaker Sanjay Gupta

अक्टूबर 31, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 31, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 31, 2026

Health Tips

अक्टूबर 31, 2026