---Advertisement---

क्या सोनम कपूर ने किया Shehnaaz Gill को इग्नोर, स्टाइलिश रेड ड्रेस में भी करवा ली बेइज्जती

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में जिसमें वह स्टाइलिश रेड ड्रेस में नजर आ रही है। उन्हें इस तरह देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। यहां तक कि यह भी कहा जा रहा है कि सोनम कपूर उन्हें इग्नोर करने की कोशिश कर रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर जमकर चुटकी ले रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 1, 2023 9:52 पूर्वाह्न

shehnaaz gill
Follow Us
---Advertisement---

Shehnaaz Gill: पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद उनके फैंस भी अवाक हैं। दरअसल इस वीडियो में शहनाज सोनम कपूर के साथ नजर आ रही है। साथ कहना तो गलत है क्योंकि इसे देखने के बाद लोगों का दावा है कि बॉलीवुड की फैशन दिवा यानी सोनम शहनाज को इग्नोर कर रही हैं। कुछ लोगों को सोनम का इस तरह बिहेव करना पसंद नहीं आ रहा है। वहीं कुछ लोग शहनाज को ट्रोल कर रहे हैं। ना सिर्फ उनके फैशन बल्कि उनकी हरकतों की वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

आखिर क्या है पूरा माजरा

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किए हुए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनम कपूर गोल्डन ड्रेस में सोफे पर करिश्मा कपूर के साथ बैठी हुई नजर आ रही है। वहीं उनसे मिलने के लिए शहनाज गिल उनके पास आती हैं। यह वीडियो मुकेश अंबानी के जियो वर्ल्ड प्लाजा की ओपनिंग सेरेमनी से है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज़ जब सोनम के पास पहुंचती है तो सोनम सोफे पर बैठी हुई है लेकिन वह उठकर पंजाब की कैटरीना कैफ से नहीं मिलती है। बैठे-बैठे उससे बातचीत करती है। इस दौरान सोनम के रिएक्शन को भी लोग काफी इग्नोरिंग बता रहे हैं और उनका कहना है कि वह शहनाज को इग्नोर कर रही है। सोनम और करिश्मा एक दूसरे से बात कर रहे हैं और शहनाज बस वहां उन्हें देखती रहती है।

लोग ले रहे चुटकी

वहीं इस वीडियो में आगे भी यह देखा जाता है कि सोनम शहनाज को इग्नोर करने की कोशिश करती है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान रह गए। जहां तक लोगों की बात करें तो एक यूजर ने यहां तक कह दिया कि शुरू हो गई इसके तलवे चाटना बिग सेलिब्रिटीज की चिपकु है। एक और यूजर ने कहा, “लोल सोनम और करिश्मा किस कदर उसे इग्नोर कर रही है।”

रेड लुक में नजर आई शहनाज

जहां तक सोनम कपूर के इस लुक की बात करें तो वह रेड आउटफिट में नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने इतना भारी गाउन पहना है कि वह काफी अनकंफरटेबल नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने इस लुक को हाई बन हेयर स्टाइल के साथ कंप्लीट किया। वहीं उनके फैशन को देख लोग भी हैरान रह गए। कुछ लोग तो उन्हें यहां तक कह रहे हैं कि सोनम कपूर के फैशन को कॉपी करने की कोशिश कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026