---Advertisement---

क्या क्रिकेट छोड़ एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं Shikhar Dhawan, वायरल फोटोज ने मचाई सनसनी

Shikhar Dhawan: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन जल्द ही एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। वायरल हो रही तस्वीरों को देख यह जाहिर है कि शिखर जल्द ही कुंडली भाग्या में नजर आएंगे। इन तस्वीरों को फैंस से खूब प्यार मिल रहा है लेकिन कुछ यूजर्स ट्रोल भी कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 22, 2023 2:08 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shikhar Dhawan: क्रिकेट के मैदान पर चर्चा में रहे शिखर धवन सोशल मीडिया पर एक बार अलग अंदाज से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर शिखर की कुछ तस्वीरें खूब चर्चा में है जिसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह बहुत जल्द एक्टिंग में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। अब फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है और लोग उनकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। फैंस फोटोज को देख खूब पसंद कर रहे हैं और उनका कहना है कि धवन क्रिकेट की तरह एक्टिंग में भी राज करेंगे। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

क्या है फोटो में खास

दअरसल ‘कुंडली भाग्य’ सीरियल फिलहाल काफी चर्चा में है और शो में जल्द ही लीप देखने को मिलेगा। सेट से अंजुम फकीह और अभिषेक कपूर शिखर धवन के साथ पोज दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर कर अंजुम ने लिखा, “धवन भी और दबंग भी सर जी, इसके लिए धन्यवाद कप्पू।” फोटो में शिखर पुलिस वर्दी में नजर आ रहे हैं। वहीं वायरल हो रहे एक और फोटो की बात करें तो शिखर पुलिस वर्दी में पोज दे रहे हैं और फोटो को देख यही लग रहा है कि यह किसी सेट से है।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

फोटो पर यूजर्स दे रहे हैं रिएक्शंस

फोटो पर एक यूजर ने कहा, “अब पता चला इसे खिलाते क्यों नहीं हैं।” एक और यूजर ने कहा, “ये किस लाइन मैं आ गए गब्बर भाई सहाब ।” एक और यूजर ने कहा, “ये गब्बर कबसे ठाकुर बन गया।” एक और यूजर ने कहा, “पार्ट टाइम जॉब पाजी का।” एक और ने कहा, “क्या बात है अब ये ट्विस्ट भी झेल लेंगे।” फिलहाल ये फोटोज काफी चर्चा में हैं। गौरतलब है कि ‘कुंडली भाग्य’ सीरियल में बहुत जल्द लीप के बाद कहानी बदल जाएगी वहीं कई किरदार भी बदल जाएंगे। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीरियल में शिखर दिखेंगे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 25, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 1

सितम्बर 25, 2026

Mushtaq Khan

सितम्बर 25, 2026