---Advertisement---

दशहरे पर Shraddha Kapoor ने खुद को गिफ्ट की बेहद महंगी ‘लेम्बोर्गिनी’ कार, पैपराजी के सामने किया ये खुलासा

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर अपने घर नई कार लेकर आई है और इसकी झलक सोशल मीडिया पर फिलहाल काफी चर्चा में है। न्यू लैंबॉर्गिनी की मालकिन श्रद्धा के चेहरे पर खुशी की झलक साफ दिखाई दे रही है। इस कार की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। एक्ट्रेस गाड़ियों की हमेशा से शौकीन रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 25, 2023 1:41 अपराह्न

Shraddha Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के घर नया मेहमान आया है।जी हां, एक्ट्रेस ने करोड़ों रुपए खर्च कर एक नई कर खरीदी है जिसकी झलक सोशल मीडिया पर फिलहाल काफी चर्चा में है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अपनी नई कार लेम्बोर्गिनी को खुद एक्ट्रेस ड्राइव कर रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। विजयादशमी के मौके पर इस नन्हे मेहमान का श्रद्धा ने घर में स्वागत किया है। एक्ट्रेस गाड़ियों की शौकीन रही है और ऐसे में उनके कलेक्शन में एक और लग्जरी कार शामिल हो गई।

खास लुक में नजर आ रही श्रद्धा

जहां तक वीडियो की बात करें तो इसमें पैपराजी की भीड़ जमा हो जाती है जब वे श्रद्धा कपूर को कार ड्राइव करते हुए देखते हैं। वहीं भीड़ को देख शीशा नीचे कर मीडिया से रूबरू होती है। एक तरफ उनकी कातिलाना अंदाज जहां सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दरअसल एक्ट्रेस व्हाइट प्रिंटेड सूट को रेड दुपट्टे के साथ कैरी करती हुई नजर आई है। एक्ट्रेस इस दौरान इस्कॉन टेंपल में गाड़ी की पूजा करने के लिए जा रही होती हैं। वहीं उनके लोक को चार चांद लगाने के लिए सिर्फ बिंदी और इयररिंग्स काफी है।

श्रद्धा ने दिखाई कार को लेकर एक्साइटमेंट

इस वीडियो में श्रद्धा पैपराजी संग मस्ती करती हुई नजर आती है। जब पैप्स उन्हें बधाई देते हैं और कहते हैं कि जबरदस्त कार है तो श्रद्धा कहती है कार नहीं यह रथ है मेरा। वहीं जहां तक श्रद्धा के इस गाड़ी की बात करें तो मिली जानकारी के मुताबिक न्यू लेम्बोर्गिनी की कीमत करीब 4.04 करोड़ रुपये है। एक्ट्रेस अपनी इस कार को कलेक्शन में शामिल कर काफी खुश है और इसकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है।

इस फिल्म में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात कर तो हाल ही में श्रद्धा रणबीर कपूर के साथ ‘तू झूठी मैं मक्कार’ फिल्म में नजर आई थी। इस फिल्म को फैंस ने खूब पसंद किया। रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा को देखने के बाद फैंस श्रद्धा पर एक बार फिर दिल हार गए। वहीं अपकमिंग फिल्म की बात करें तो श्रद्धा राजकुमार राव के साथ ‘स्त्री 2’ में नजर आने वाली है। इसके पहले पार्ट ने जबरदस्त कमाई की थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026